• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 27, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

VIDEO *देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों एवं उनके संरक्षकों के साथ कलेक्टर ने किया भोजन* *बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ने किया प्रेरित* *कलेक्टर ने कहा – कोई समस्या हो तो बेहिचक बताएं, मैं हूॅं ना……..* *कलेक्टर ने बच्चों से की ढ़ेरों बातें, दिया उपहार*

by Manish Gautam Chiefeditor
March 1, 2024
in कटनी
0
VIDEO *देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों एवं उनके संरक्षकों के साथ कलेक्टर ने किया भोजन*  *बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ने किया प्रेरित*  *कलेक्टर ने कहा – कोई समस्या हो तो बेहिचक बताएं, मैं हूॅं ना……..*  *कलेक्टर ने बच्चों से की ढ़ेरों बातें, दिया उपहार*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी  – काल के कू्र हांथों ने जिन बच्चों के सिर से माता – पिता का साया छीन लिया था, शुक्रवार को कलेक्टर अवि प्रसाद ने उन बच्चों और उनके संरक्षकों से भेंट की। उनसे बातचीत किया, उनकी समस्याएं सुनीं और खेलकूंद और उनकी पसंद आदि के बारे मे चर्चा की और कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे बच्चों के साथ बैठकर दोपहर का खाना खाया और चाकलेट सहित ढ़ेरों उपहार दिया।

अपने माता- पिता को खोने वाले बच्चों की देखरेख पर कटनी जिले में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही इन्हे भारत सरकार की प्रधानमंत्री केयर्स फार चिल्ड्रन सहित राज्य शासन की कोविड-19 बाल सेवा योजना व मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना से मासिक आर्थिक सहायता, शिक्षा सहायता और आयुष्मान कार्ड द्वारा चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रहीं है।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने उपस्थित सभी बच्चों से व्यक्तिगत संवाद कर उनकी शिक्षा एवं कैरियर निर्माण के संबंध में जानकारी ली । उन्हें शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने प्रोत्साहित किया। कलेक्टर श्री प्रसाद ने बच्चों के संरक्षकों से कहा कि किसी भी परिस्थिति में बच्चों की पढ़ाई में बाधा न आने दें, मै ….. हूॅ ना। कोई दिक्कत या समस्या हो तो बेहिचक बतायें। शासन सदैव आपके साथ है ।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240301-WA0090.mp4

कलेक्टर को कक्षा 3 के छात्र प्रिंस यादव ने बताया कि उसे फुटबॉल खेलना पसंद है। यह सुनकर कलेक्टर ने तत्काल प्रिंस को फुटबॉल भेंट की। जिसे पाकर नन्हे प्रिंस की खुशी देखते ही बनती थी। बालक अनमोल के दादा जी द्वारा उसकी चिकित्सा के लिये सहायता मांगे जाने पर, कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये। पी0एम0केयर्स फॉर चिल्ड्रन की हितग्राही बालिकाओं कुमारी शिवानी कोरी और मानसी कोरी द्वारा मेंहदी और ब्यूटीपार्लर के क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा व्यक्त की गई। जिस पर श्री प्रसाद द्वारा बालिकाओं को राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जोड़ने के निर्देश दिये गये। मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना की हितग्राही बालिकाओं कुमारी अंकिता एवं नंदिता द्वारा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा एवं श्री प्रसाद के नवाचार ’’मिशन आधार एवं फाईनल 30’’ की बोर्ड परीक्षा में उपयोगिता के बारे में अपने अनुभव कलेक्टर से साझा किये । श्री प्रसाद द्वारा कक्षा 10, 11 एवं 12 वीं के सभी बच्चों को ’’बारहवीं के बाद क्या’’ बुकलेट भेंटकर उन्हें कैरियर निर्माण के बारे में मार्गदर्शन दिया गया ।

कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा बच्चों एवं उनके संरक्षकों के साथ भोजन ग्रहण किया गया। जिले के कलेक्टर को अपने साथ भोजन करता देख संरक्षक भावुक हो उठे एवं श्री प्रसाद की सरलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। भोजन उपरांत कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा समस्त उपस्थित बच्चों को पाठय सामग्री, चाकलेट सहित अन्य उपहार वितरित किये गये। बच्चों एवं उनके संरक्षकों द्वारा आत्मीय भेंट हेतु कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बाल हितग्राहियों के खातों 7 लाख 4 हजार रूपये की राशि का अंतरण राज्य शासन के निर्देशानुसार किया गया ।

कार्यक्रम में श्री नयन कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सुश्री वनश्री कुर्वेती, सहायक संचालक, महिला एवं बाल विकास, मनीष तिवारी, संरक्षण अधिकारी एवं विभागीय कर्मचारियों की उपस्थिति रही ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*सेवानिवृत्त डी.एस.ओ श्री शुक्ला को दी गई विदाई*

*सेवानिवृत्त डी.एस.ओ श्री शुक्ला को दी गई विदाई*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d