• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़ डोगरगढ

*डोंगरगढ नीचे मां बम्लेश्वरी मंदिर स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर तीन दिवसीय विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे*

by Manish Gautam Chiefeditor
February 29, 2024
in डोगरगढ
0
*डोंगरगढ नीचे मां बम्लेश्वरी मंदिर स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर तीन दिवसीय विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

संवाददाता-महेन्द्र शर्मा बन्टी

डोंगरगढ धर्मनगरी में आगामी -08.03.2024 दिन शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर नीचे मंदिर स्थित शिव मंदिर परिसर में तथा मेला प्रागंण में दिनांक 06.03.2024 से 08 : 03.2024 तक तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया जावेगा , जिसमें सभी प्रकार के खाद्य स्टॉल , झूला , मनिहारी एवं बच्चों के मनोरंजन हेतु जम्पिंग झपाक / मिक्की माऊस जैसे स्टॉल लगाये जायेंगे । तथा दिनांक 06.03.2024 दिन बुधवार को विदर्भ के प्रसिद्ध जगराता मंडली के अरुण राकेश गोदिया वाले के द्वारा जगराता की प्रस्तुति रात्रि 9:00 बजे से प्रारंभ किया जायेगा , दिनांक 07.03.2024 दिन गुरुवार को जसगीत के सुप्रसिद्ध जस गीत सम्राट दुकालू यादव के द्वारा जसगीत की प्रस्तुति रात्रि 9:00 बजे से प्रारंभ किया जायेगा , दिनांक 08.03.2024 दिन शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका अलका चन्द्राकर का कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से प्रारंभ किया जावेगा एवं महाशिवरात्रि के पवन पर्व पर 28 वर्षों से अनवरत चला आ रहा एक दिवसीय जस गीत सम्मेलन का आयोजन नीचे मंदिर प्रागंण स्थित श्री शिव मंदिर में आयोजित किया गया है । उस गान मंडलियों से अनुरोध है कि वे अपनी मंडली सहित जस गीत सम्मेलन में सम्मिलित होकर जस गीत एवं झांकी की अपनी प्रस्तुति देवें । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक 08 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति डोंगरगढ़ के तत्वाधान में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव मंदिर में भक्तजनों द्वारा श्री शिव जी की पुजा अर्चना के लिये बेलपत्ती , दुध की निःशुल्क व्यवस्था ट्रस्ट समिति की ओर से उपलब्ध रहेगी । श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति ने समस्त भक्तजनों से अनुरोध की है कि परिवार एवं इष्ट मित्रों सहित महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिर में शिव जी की पूजा अर्चना के साथ सभी कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनावें । उक्ताशय की जानकारी ट्रस्ट के मंत्री महेन्द्र परिहार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d