• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home Uncategorized

*सवा करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक सर्व सुविधायुक्त ई- लायब्रेरी* *जिला खनिज प्रतिष्ठान के न्यास मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ निर्णय* *कई जनहितैषी विषयों पर हुई चर्चा*

by Manish Gautam Chiefeditor
February 28, 2024
in Uncategorized
0
*सवा करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक सर्व सुविधायुक्त ई- लायब्रेरी*  *जिला खनिज प्रतिष्ठान के न्यास मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ निर्णय*  *कई जनहितैषी विषयों पर हुई चर्चा*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी नगर मे अत्याधुनिक सुविधायुक्त ई- लायब्रेरी स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। जिला खनिज प्रतिष्ठान की न्यास मण्डल की बुधवार को आयोजित बैठक में पुस्तकालय मद के अंतर्गत नगर पालिक निगम कटनी को ई- लायब्रेरी की स्थापना एवं संचालन हेतु एक करोड़ 20 लाख रूपये की राशि सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कई जनहितैषी निर्माण एवं विकास कार्यो की मंजूरी भी दी गई।

के.सी.एस स्कूल में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ई- लायब्रेरी के बनने के बाद जिले के युवाओं को सर्व सुविधायुक्त लायब्रेरी की सौगात मिलेगी। इस लायब्रेरी में ज्ञानवर्धक पुस्तकों के साथ – साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें और साहित्य उपलब्ध रहेंगे।

इस डिजिटल लायब्रेरी में सौ छात्र एक साथ बैठकर अध्ययन कर सकेंगे। सौर ऊर्जा चालित पावर सप्लाई वाली ये लायब्रेरी पूर्णतः एयर कंडीशन सुविधायुक्त रहेगी। इसका भवन फायर सेफ्टी सुरक्षा उपकरण से लैस और भवन इको फें्रडली होगा। यहां 7 हजार से अधिक पुस्तकें, आडियो बुक और दस हजार से अधिक डिजिटल पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी।

इस अत्याधुनिक लायब्रेरी के ग्राउण्ड एरिया में पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान रहेगा। प्रथम तल और द्वितीय तल प्रत्येक का कारपेट एरिया 2402 वर्गफिट रहेगा। जबकि तृतीय तल का कारपेट एरिया 2029 वर्गफिट रहेगा। जिसमे 54 व्यक्तियो के एक साथ बैठने की सुविधा रहेगी।

बैठक में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, विधायक बड़वारा धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर प्रीति सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, कलेक्टर अवि प्रसाद और अपर कलेक्टर साधना परस्ते, शहडोल सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम एवं खजुराहो सांसद प्रतिनिधि विकास द्विवेदी सहित नगर पंचायत कैमोर, बरही और विजयराघवगढ़ के अध्यक्ष मौजूद रहे।

बैठक के प्रारंभ में पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन और आय-व्यय तथा वार्षिक कार्ययोजना वर्ष 2023-24 का अनुमोदन किया गया। पावर प्वाइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से बताया गया कि पिछले न्यास मंडल की बैठक में स्वीकृत 132 कार्यो में से 122 के प्राक्कलन प्राप्त हो चुके है। इनमें से 72 कार्यो की प्रशासनिक स्वीकृति जारी हो चुकी है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
इस साल का 366 वां दिन आज ( 29 फरवरी)   4 साल के इंतजार के बाद आज 29 फरवरी – सारिका

इस साल का 366 वां दिन आज ( 29 फरवरी)  4 साल के इंतजार के बाद आज 29 फरवरी – सारिका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d