• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद माया नारोलिया के प्रथम नगरागमन पर नर्मदापुरम में हुआ जगह-जगह भव्य स्वागत,मां नर्मदा की पूजा अर्चन कर लिया आशीर्वाद,नर्मदापुरम में नए राजनीतिक शक्ति केंद्र का उदय,केंद्र तक होगी सीधी पकड़,शहर के विकास को मिलेगी नई गति.

by Manish Gautam Chiefeditor
February 27, 2024
in नर्मदापुरम
0
नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद माया नारोलिया के प्रथम नगरागमन पर नर्मदापुरम में हुआ जगह-जगह भव्य स्वागत,मां नर्मदा की पूजा अर्चन कर लिया आशीर्वाद,नर्मदापुरम में नए राजनीतिक शक्ति केंद्र का उदय,केंद्र तक होगी सीधी पकड़,शहर के विकास को मिलेगी नई गति.
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद माया नारोलिया 26 फरवरी की शाम राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार अपने गृह नगर नर्मदापुरम पहुंची। नर्मदापुरम में प्रथम नगर आगमन पर नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद माया नारोलिया का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान नगर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया। शहर के प्रमुख चौक चौराहों को जगह-जगह सजाया गया, जगह-जगह स्वागत द्वार और मंच बनाए गए। जहां पर भाजपा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरे शहर की सड़कों पर राज्यसभा सांसद श्रीमती नारोलिया के स्वागत के लिए समर्थकों द्वारा पोस्टर और बैनरों से पाट दिया गया। शहर में लगे इन पोस्टर और फ्लेक्सो को देखकर ऐसा लगने लगा है कि नर्मदापुरम में अब नए राजनीतिक शक्ति केंद्र का उदय हो गया है। जिनकी केंद्र सरकार तक सीधी पकड़ होगी और सभी को उम्मीद है कि अब शहर के विकास को नई गति भी मिलेगी। जो शहर में खासा चर्चा का विषय भी बन गया है। लोगों का कहना रहा कि इससे पहले ऐसा अभूतपूर्व स्वागत किसी स्थानीय कार्यकर्ता का नहीं देखा गया है, जिनका अब केंद्र की राजनीति में भी सीधा दखल होगा। स्वागत की इस श्रृंखला में इतवारा बाजार में स्थित उपाध्याय परिसर में वार्ड न.06 के पार्षद राजेंद्र उपाध्याय द्वारा वार्डवासियों सहित गणमान्य नागरिक के साथ नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती नारोलिया के नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सलकनपुर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, खादी ग्राम उद्योग अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, पार्षद कंचन चौकसे, पार्षद सभापति आरती बैंस, पार्षद राजेंद्र उपाध्याय, वरिष्ठ समाजसेवी मुन्ना उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम उपाध्याय, श्रीमती सुमन उपाध्याय, आचार्य पंडित अजय शर्मा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पत्रकार सीमा कैथवास, समाजसेवी गुड्डू अग्रवाल, विकास नारोलिया,शरद मालवीय, संजय उपाध्याय, अजय उपाध्याय,आशीष उपाध्याय,कल्पेश अग्रवाल,राजा तिवारी, शंभू सोनकिया, दीपक महाला, राजेश तिवारी,शंभू सिंह भाटी , अतुल अग्रवाल, हरी शर्मा, देवोलिया जी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं, गणमान्य नागरिकों, वार्डवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रीमती नारोलिया का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अपने स्वागत से अभिभूत होकर नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कहा कि यह बहुत ही खुशी का दिन है कि एक कार्यकर्ता का सम्मान, एक मातृशक्ति का सम्मान और महिला मोर्चा का सम्मान यह भाजपा है जो कार्यकर्ता का सम्मान करती है। यह माया नारोलिया का सम्मान नहीं है यह भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता का सम्मान है। मैंने पार्टी के दिशा निर्देशों का पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से हमेशा निर्वाह किया है। आगे भी अब इस उच्च सदन में भाजपा और आप सभी लोगों के असीम स्नेह से राज्यसभा सांसद का दायित्व मिला है जिसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करूंगी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित संकल्प भारत को हम मिलकर पूरा करेंगे। इसके उपरांत नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद का कारवां इंदिरा चौक से होते हुए सर्राफा होकर सेठानी घाट पहुंचा। जहां पर उन्होंने मां नर्मदा की पूजा अर्चन कर आशीर्वाद लिया। सेठानी घाट पर इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,पदाधिकारी सहित महिला मोर्चा की बहने और समर्थक मौजूद रहे। इसके उपरांत सेठानी घाट से बीजेपी कार्यालय तक भव्य चल समारोह ढोल बजाकर निकाला गया और भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्रीमती नारोलिया का भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत भी किया गया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
शिक्षित बनो और संगठित होकर समाज को आगे बढ़ाओ:प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव

शिक्षित बनो और संगठित होकर समाज को आगे बढ़ाओ:प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d