संवाददाता -भूनेश्वर केवट
*जनपद बिछिया के ग्राम पंचायतो में आवास योजना का दुरुपयोग*
ग्राम पंचायत अंजनिया में आवास योजना में मकान बनाया ,बाद में दे दिये किराए के लिए
*मंडला*- बेघर लोगों को आवास उपलब्ध कराए जाने के बाद आवास योजना का कई जगह दुरुपयोग किया जा रहा हैl जिन लोगों के पास पहले से मकान है, बे भी खुद इस योजना का लाभ लेते देखे जा रहे हैl हाल ही में विकासखंड बिछिया अंतर्गत अंजनिया पंचायत में इसकी बांनगी देखी जा सकती हैl जिनमें संबंधित हितग्राहियों ने आवास योजना की राशि से मकान तो बनवाया लेकिन उसके बाद एक व्यवसाय के रूप में समझ कर किराए पर दे दिया l
*सरकार के नियमों को दरकिनार रख़ हितग्राहियों ने दिखाया ठेंगा!*
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पीएम ने हर गरीब को अपना मकान देने की योजना बनाईl और इस योजना पर अब तक सरकार ने करोड़ों अरबो रुपए खर्च कर दिए l लेकिन जिस अपात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला वह दर-दर की ठोकरे खाते हुए नजर आ रहा है और वहीं दूसरी तरफ आवास योजना पात्र हितग्राही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाकर किराए में देते नजर आ रहे l जिससे बिछिया विकासखंड के ग्राम पंचायतो में इस ओर यदि देखा जाए तो सरकार के नियमों के आदेश के अनुरूप जाकर हितग्राही शासन प्रशासन के नियमों की अवहेलना कर रहे l वहीं ग्राम पंचायत में चल रहे इस मामले से पीएम आवास योजना के तहत मकान को किराए पर देना नियम के विपरीत हैl लेकिन इस ओर देखना है कि शासन प्रशासन ग्राम पंचायत से डेटा लेकर उन पर क्या कुछ कार्रवाई करता है!


