• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

रामजी बाबा मेला में झूले के नीचे लगी सॉफ्टी की दुकानें,दुर्घटना पर कौन होगा जवाबदार?,नपा परिषद ने लिया था निर्णय,मंच के पीछे चौपाटी में खाने-पीने की दुकान और स्टॉल लगाने होंगे, फिर क्यों जवाबदार पालन कराते..

by Manish Gautam Chiefeditor
February 25, 2024
in नर्मदापुरम
0
रामजी बाबा मेला में झूले के नीचे लगी सॉफ्टी की दुकानें,दुर्घटना पर कौन होगा जवाबदार?,नपा परिषद ने लिया था निर्णय,मंच के पीछे चौपाटी में खाने-पीने की दुकान और स्टॉल लगाने होंगे, फिर क्यों जवाबदार पालन कराते..
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। शहर का ऐतिहासिक व धार्मिक सद्भावना का प्रतीक संत शिरोमणि रामजी बाबा मेला का शुभारंभ गुरुवार 22 फरवरी को मुख्य अतिथि आचार्य पंडित सोमेश परसाई, नपा अध्यक्ष नीतू यादव, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव सहित अन्य अतिथियों, पार्षदगणों की मौजूदगी में हो चुका है। मेला करीब 13 दिनों तक चलेगा, मेला की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। करीब मेले में 500 दुकानों की जगह आवंटित हुई है। इस बार परिषद द्वारा निर्णय लिया गया कि मेला परिसर में मंच के पीछे मैदान पर चौपाटी बनाकर उसमें खाने-पीने की स्टॉल और दुकानें लगाई जाए।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/02/VID-20240225-WA0042.mp4

हरदा की घटना से सबक लेते हुए इस बार मुख्य द्वार के आजू-बाजू लगने वाली दुकानों में भी कटौती की गई है और रास्तों को इतना खुला किया गया है, जिससे फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस तत्काल स्थल पर पहुंच सके। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा मेला परिसर में अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। सीएमओ नवनीत पांडे द्वारा मेले में दुकानों को लेकर होने वाली गड़बड़ी को रोकने के लिए नगर पालिका के पार्षदों की टीम की निगरानी समिति भी बनाई गई है। जिन्हें दुकानों की जांच करने एवं उनकी रसीदों की जांच का अधिकार भी दिया गया है। जहां कहीं गड़बड़ी पाई जाती है तो वह लिखित शिकायत कर सकते हैं। इतनी व्यवस्थाओं के बावजूद मेले में दलाल भी घूम रहे हैं जो कि परिषद के निर्णय पर हावी होते नजर आ रहे हैं। आश्चर्य का विषय है कि मेला परिसर में जहां बड़े झूले लगाए गए हैं उसी के नीचे टेंटनुमा दुकान में सॉफ्टी की दुकान भी लगा ली गई है। और फालूदा की दुकान भी लगाई गई है जिससे यदि कोई दुर्घटना होगी तब जवाबदार कौन होगा ? यह बड़ा सवाल भी खड़ा हो रहा है कि जब मंच के पीछे खाने पीने के स्टॉल की व्यवस्था निश्चित की गई है तो फिर मेला ग्राउंड के अंदर झूले के आसपास कैसे सोफ्टी, आइसक्रीम और फालूदा की दुकान कैसे लग गई ? किसके संरक्षण में लगी है? जिसको लेकर मंच के पीछे चौपाटी जोन में चाट पकौड़ी सहित अन्य खाने पीने की दुकान लगाने वाले दुकानदारों में आक्रोश है। दूसरी तरफ नगर पालिका के जागरुक पार्षद राजेंद्र उपाध्याय, पार्षद बंटी परिहार सहित अन्य लोगों ने जब कुछ दुकानों की जांच की तो पाया उनके पास उक्त जगह की कोई रसीद नहीं हैं और दुकान सजा ली। उनके द्वारा आश्चर्य व्यक्त किया गया कि झूलों के नीचे सॉफ्टी सहित आइसक्रीम की दुकाने कैसे लगी हैं जबकि परिषद का निर्णय था कि खाने-पीने के स्टॉल मंच के पीछे लगाए जाएंगे। सूत्रों की माने तो मेला स्थल पर दलाल सक्रिय है जो दुकानदार को सॉफ्टी और कुल्फी वा फालूदा की दुकान मेला में झूला स्थल के आसपास दुकान को लगाने की जावबदारी ले रहे है। मेले में व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कल से पार्षदो की निगरानी समिति दुकानदारों की रसीद की जांच भी करेंगी और मेले में व्यवस्था बनाए रखने में सहायक होंगी। परिषद में निर्णय के विपरीत मेले में दुकानें संचालित होती पाई जाएंगी तो उनपर कारवाई भी होंगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पं रामलाल शर्मा स्मृति समारोह समिति की बैठक पूर्व विधायक पं गिरिजाशंकर शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,समारोह में प्रवचन हेतु बाँदा चित्रकूट से मानस रत्न पूज्य पं रामगोपाल तिवारी जी पधार रहें हैं ।

पं रामलाल शर्मा स्मृति समारोह समिति की बैठक पूर्व विधायक पं गिरिजाशंकर शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,समारोह में प्रवचन हेतु बाँदा चित्रकूट से मानस रत्न पूज्य पं रामगोपाल तिवारी जी पधार रहें हैं ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d