पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनन्द द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज संसार सिंह के मार्ग दर्शन में क्षेत्राधिकारी तिर्वा डॉ0 प्रियंका वाजपेयी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना इंदरगढ़ पुलिस बल की टीम गठित कर थाना इंदरगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 90/2023 धारा 363/366/120बी/504/506 भा0द0वि0, में 01 नफर नरेन्द्र पुत्र रामवीर उर्फ लल्लाबाबू उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम बहबलपुर थाना छिवरामऊ जनपद कन्नौज द्वारा वादी मुकदमा की पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने वाला शातिर/नामित/वांछित अभियुक्त जो लगभग 01 वर्ष से फरार चल रहा था l अभियुक्त को सर्विलांस टीम की मदद व थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह व गठित पुलिस बल की टीम द्वारा अथक प्रयास व दबिश देकर आज दिनांक 24/02/2024 को समय 12.50 बजे उमर्दा नहर पुल से 200 मीटर पहले सफलतापूर्वक गिरफ्तार व अपहर्ता/पीडिता को सकुशल बरामद किया गया तथा अभियुक्त को नियमानुसार/विधिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1. नरेन्द्र पुत्र रामवीर उर्फ लल्लावाबू उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम बहबलपुर थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज।
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1.थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह, थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज
2. उ0नि0 हरेकृष्ण थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज ।
3. आ.994 पुष्पेन्द्र सिंह थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज ।


