विगत दिवस 50वें खजुराहो नृत्य महोत्सव के दौरान 1500 कथक साधकों ने एक साथ नृत्य की समवेत प्रस्तुति करके गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। कटनी में सपना श्रीवास्तव इस नृत्य क्षेत्र में लगभग 19 साल से कार्यरत हैं। सपना श्रीवास्तव व उनकी बेटी पावनी श्रीवास्तव ने कटनी की कथक गुरु श्रीमती आशा विश्वकर्मा के साथ साथ कटनी शहर को भी गौरवान्वित किया।
इस विश्वस्तरीय आयोजन के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव रहे। ‘कथक की पाठशाला’ की संचालिका गुरु श्रीमती आशा विश्वकर्मा ने अपनी छात्राओ को यह विश्वस्तरीय मंच प्रदान कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया।


