कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य के निर्देशन एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री पी.सी. शर्मा एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती भव्या त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट परिसर में ईव्हीएम मशीन का प्रदर्शन केन्द्र तथा जिला कान्टेक्ट सेंटर 1950 स्थापित किया गया है। जिसका मूल उद्देश्य मतदाताओं से संबंधित सभी जानकारियों को साझा करना है। सहायक नोडल अधिकारी स्वीप डॉ. अमर कुमार जैन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1950 मोबाईल नं. भारत के सभी जिलों में मतदाता हेल्प लाईन के रूप में संचालित है। इस नंबंर की यह विशेषता है कि जब कोई नागरिक 1950 पर कॉल करेगा तो उसकी कॉल उस जिले में पहुँचेगी जहा से वह कॉल कर रहा है। कॉल प्राप्त होने पर जिला राष्ट्रीय सेवा पोर्टल पर प्रत्येक कॉल का विवरण दर्ज किया जाता है। इस प्रकार प्रत्येक कॉल करने वाले का विवरण कॉल की प्रगति एवं समाधान की स्थिति ईसीआई में डीइओ, सीइओ और ईसीआई के प्रत्येक अधिकारी के लिए एक ही एकीकृत इंटरफेंस में देखी जा सकती है। इस नंबंर पर वोटर कार्ड संबंधी जानकारी, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, नाम सुधरवाने की जानकारी प्रदान की जाती है।
सभी विधानसभा के मतदाता परिचय-पत्र वेन्टर से प्राप्त होनें पर स्केनिंग उपरांत डाक द्वारा संबंधितों को प्रेषित किये जाते है साथ ही इस नंबंर पर निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन संबंधी शिकायतों को एनजीआरएस पोर्टल में दर्ज करने हेतु मार्गदर्शन दिया जाता है। जिला कॉन्टेक्ट सेंटर में कपिल साहू, अंशुल रैकवार, अंकित गंगेले एवं अर्पित सोनी इस कार्य को करते है। कलेक्टर परिसर में ही स्थापित ईव्हीएम केन्द्र जो 25 जनवरी से जनसामान्य के लिए दिखावटी मतदान का अवसर देता है। श्री वहादुर सिंह नायब तहशीलदार नोडल अधिकारी के प्रभार में इस केंद्र में कोई भी मतदाता मतदान प्रक्रिया को समझने के साथ दिखाईवटी मतदान कर सकता है।
जिला ब्यूरो दुर्ग सिंह यादव की रिपोर्ट


