सोमवार की क्विज प्रतियोगिता में जुझारी की अंजली गौड प्रथम
कटनी – फाइलेरिया उन्मुक्तिकरण के लिए जन जागरूकता लाने कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा किए गए नवाचार का सार्थक परिणाम दिख रहे है। उल्लेखनीय है कि नवाचार के रूप में फाइलेरिया जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा कराया जा रहा है, जिसमें जिले की शहरी जनता के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों के पिछड़े तबके के सभी आयु वर्ग के लोग सहभागिता कर रहे है। क्विज के माध्यम से अभियान को सार्थकता मिल रही है और आमजनता तक शासन की फाइलेरिया जागरुकता संबंधी मुहिम प्रभावी ढंग से पहुंच रही है।
*सोमवार की क्विज में जुझारी की अंजली गौड रही प्रथम*
सोमवार को आयोजित क्विज प्रतियोगिता में ग्राम जुझारी की अंजली गौड ने प्रथम स्थान तथा नदीपार निवासी स्वदेश यादव नें द्वितीय स्थान प्राप्त किया तो वहीं तृतीय स्थान पर कछारगांव बडा के मोहम्मद अरमान रहे। कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा आज मंगलवार को सोमवार की क्विज प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाकर शुभाकामना दी।
*ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभागियों का दबदबा*
10 फरवरी से 23 फरवरी तक फाइलेरिया माह के तहत सामुदायिक दवा सेवन कार्यक्रम को प्रभावी बनाने कलेक्टर अविप्रसाद द्वारा नवाचार करते हुए फाइलेरिया जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन जिले में कराया जा रहा है। इस क्विज प्रतियोगिता के अब तक जारी परिणामों में ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभागियों का दबदबा देखनें को मिला। प्रतियोगिता में अब तक निगई, पडरिया, कठौतिया, बनहरा, कुलुआ बडखेरा सरसवाही एवं जुझारी के प्रतिभागियों ने प्रथम पुरस्कार तथा पहाडी, परसवारा, देवरी मंगेला, बंजारी, झिंझरी, महंगवा एवं नदीपार कटनी के प्रतिभागियों ने द्वितीय पुरुस्कार अर्जित किया है। जबकि तृतीय पुरस्कार अर्जित करने वालों में सिलौंड़ी, दसरमन, स्लीमनाबाद, माधवनगर, मटवारा, कटनी एवं कछारगांव बडा के प्रतिभागियों नें हासिल किया। पुरस्कार राशि विजेता प्रतिभागियों के बैंक खातों में प्रदान की जा रही है। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने जिलेवासियों से इस महत्पूर्ण प्रतियोगिता में सहभागिता करते हुए फाइलेरिया को जानने तथा जिले को फाइलेरिया मुक्त बनानें में प्रशासन का सहयोग प्रदान करने की अपील की है।
Jansampark Madhya Pradesh


