• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर के निर्देश पर अब तक 32 शासकीय स्कूल परिसर से हटाये गए अतिक्रमण शासकीय स्कूलों को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्यवाही निरंतर जारी

by Manish Gautam Chiefeditor
February 19, 2024
in कटनी
0
कलेक्टर के निर्देश पर अब तक 32 शासकीय स्कूल परिसर से हटाये गए अतिक्रमण  शासकीय स्कूलों को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्यवाही निरंतर जारी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (19 फरवरी ) – जिले के छात्रों व स्कूलों से जुडी सभी समस्याओं और शिकायतों के निराकरण कराते हुए गुणवत्तायुक्त शिक्षा का माहौल प्रदान करने हेतु कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा पूरी संवेदनशीलता से किये जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप अब तक जिले के कुल 32 शासकीय स्कूलों के भवनों के परिसरों को अतिक्रमणमुक्त किया जा चुका है। शासकीय स्कूलों के अतिक्रमण को चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त करने की कार्यवाही हेतु कलेक्टर श्री प्रसाद नें टी.एल. की बैठक में निदेश दे रखे है तथा प्रत्येक सप्ताह इसकी प्रगति की समीक्षा की जा रही है।

            कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिले के स्कूलों के परिसरों को अतिक्रमण मुक्त करानें की दिशा में अभियान चलाकर कार्य करने अधिकारियों को निर्देशित किया है। जिस वजह से अब तक 32 स्कूलों के परिसरों व खेल मैदानों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है।

कलेक्टर श्री प्रसाद को जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के शासकीय स्कूल परिसरों में अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण किये जाने संबंधी जानकारी प्राप्त होते ही उन्होंने इन शिकायतों को त्वरित संज्ञान में लेते हुए प्रकरण को समय-सीमा की बैठक में रखते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का दल गठित कर शासकीय स्कूलों का सर्वे कर परिसरों पर किये गए अतिक्रमण की जानकारी प्रस्तुत करनें के निर्देश दिए थे। इसके बाद स्कूलों के परिसरों और खेल मैदानों को अतिक्रमण मुक्त करनें की कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही सतत रूप से जारी है।

इन स्कूलों के हटे अतिक्रमण

            जिला परियोजना समन्वयक श्री के.के.डेहरिया नें बताया कि कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश के बाद विकासखण्ड विजयराघवगढ के 18 शासकीय स्कूलों का अतिक्रमण हटाया गया है। जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला पौनिया, शासकीय प्राथमिक शाला आदिवासी मोहल्ला जिजनौडी, शासकीय माध्यमिक शाला जुगिया, शासकीय प्राथमिक शाला जमुनिया टोला कैमोर और मोहन टोला कलेहरा तथा शासकीय नवीन माध्यमिक शाला रजरवरा नंबर 1, शासकीय माध्यमिक शाला रोहनिया तथा अमरैयापार कैमोर एवं टीकर तथा बम्हौरी शामिल है। इसके अलावा विजयराघवगढ़ का ही शासकीय प्राथमिक शाला मझौली टोला कुसमा, शासकीय माध्यमिक शाला चोरी, शासकीय हाई स्कूल गुडेहा, शासकीय हाई स्कूल खिरवा नंबर 2, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांटी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कारीतलाई और सिनगौडी स्कूल तथा शासकीय हाई स्कूल गोहावल शामिल है।

जबकि विकासखण्ड कटनी के 9 शासकीय स्कूलों को अतिक्रमण मुक्त किया गया। जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला बंडा, ई.पी.एस प्राथमिक शाला गैतरा, शासकीय प्राथमिक शाला देवरी टोला, शासकीय हाई स्कूल हिरवारा,  शासकीय हाई स्कूल हीरापुर कौंडिया, शासकीय माध्यमिक शाला मदनपुरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुठला, प्राथमिक शाला जोगी खुर्द कन्हवारा और पूर्व माध्यमिक शाला जोबा कन्हवारा शामिल है।

            इसके अलावा विकासखण्ड बहोरीबंद के 2 स्कूलों शासकीय स्कूल परिसरों मे शासकीय प्राथमिक शाला वनपुरा, शासकीय प्राथमिक शाला नयेघर मसंदा को अतिक्रमण किया गया तो वहीं विकासखण्ड बड़वारा के तीन स्कूलों शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भदौरा नंबर-1, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बचैया और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसाडी को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। शेष अन्य स्कूलों के भी अतिक्रमण हटानें की कार्यवाही सतत रूप से जारी है। 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
तामिया तहसीलदार व थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर ने ग्रामीणों को दी समझाइश*  *अधिकारियों की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम हटाया*

तामिया तहसीलदार व थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर ने ग्रामीणों को दी समझाइश* *अधिकारियों की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम हटाया*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d