रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिले के होनहार पुलिस कर्मचारी रवीश बोहरे एवं अधिवक्ता सकील खान को जिला कलेक्टर सोनिया मीना ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया है। आपको बता दे कि अभी हाल ही में तेंलगाना में आयोजित 5 वी राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक चैंपियन शिप 2024 में नर्मदापुरम के जाबाज सिपाही रवीश बोहरे ने 400 मीटर रनिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया था जिससे पूरे नर्मदापुरम का नाम तेलंगाना में रोशन हुआ। रवीश बोहरे नर्मदापुरम में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ है। नर्मदापुरम के अधिवक्ता एवं समाजसेवी सकील खान ने 100 मीटर में ब्रांज मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। इन्होंने एथलेटिक चैंपियन शिप में पहले भी कई बार पदक जीत चुके है। अभी तक कई गोल्ड मेडल हासिल कर चुके। रवीश बोहरे एवं सकील खान लगातार चैंपियन शिप में अपने हुनर को और निखार रहे है । सोमवार को नर्मदापुरम जिला कलेक्टर सोनिया मीना जिला पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरकरन सिंह, आरआई विजय कुमार दुबे , सूबेदार विनय अडलक रक्षित केंद्र नर्मदापुरम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । उनकी इस उपलब्धि पर सभी मित्रो पुलिस अधिकारियों सहित परिजनों ने बधाई प्रेषित की है। नर्मदापुरम एथलेटिक्स सचिव केएन त्रिपाठी के नेतृत्व में दोनो खिलाड़ी कई चैंपियनशिप में भाग लिया और मेडल प्राप्त कर चुके है। इस अवसर पर फाइन वर्क समाजसेवी संस्था अध्यक्ष जमील खान और संरक्षक राजीव अग्रवाल, सचिव सीमा कैथवास ने भी बधाई दी है।


