• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home Uncategorized

आनंदम वॉइस ऑफ सीनियर्स-6 धीमे सधे कदमों से मंच तक पहुँचने और विजेता का खिताब हासिल करने तक का सफर

by Manish Gautam Chiefeditor
February 19, 2024
in Uncategorized
0
आनंदम वॉइस ऑफ सीनियर्स-6 धीमे सधे कदमों से मंच तक पहुँचने और विजेता का खिताब हासिल करने तक का सफर
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

वह कहते हैं न कि हुनर कभी उम्र का मोहताज नहीं होता, इसकी मिसाल के रूप में इंदौर की प्रमुख संस्था आनंदम सीनियर सिटीजन सेंटर में रविवार को वॉइस ऑफ सीनियर्स-6 का आयोजन किया गया। प्रेस्टिज कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में आयोजित इस वरिष्ठ नागरिकों की गायन प्रतियोगिता में महू की माला स्टीफन्स ने प्रथम और श्रीमती सुनेत्रा अम्बर्डेकर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। दोनों विजेताओं को क्रमशः 51000 और 21000 रुपए की नकद राशि से पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री दीपक चौहान, ग्रुप एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट एवं रीजनल हेड- यस बैंक, की गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की गई। साथ ही, श्री हरमिन्दर सिंह भाटिया और श्रीमती गुरवींन कौर भाटिया, ट्रस्टी, माता रामकौर मेमोरियल जन कल्याणिक ट्रस्ट ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वॉइस ऑफ सीनियर्स- वरिष्ठ नागरिकों की गायन प्रतियोगिता में प्रायोजक डीडवानिया (रतनलाल) चैरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई और सह-प्रायोजक: इंडो थाई न्यूज, बैंकॉक रहे। साथ ही, बैंकिंग पार्टनर यस बैंक और मीडिया पार्टनर पीआर 24×7 रहे।

प्रतियोगिता के बारे में अधिक जानकारी देते हुए आनंदम सीनियर सिटीजन सेंटर के अध्यक्ष, श्री नरेन्द्र सिंह ने बताया, “इस तरह के आयोजन वरिष्ठ लोगों को प्रोत्साहित करने और उनके हुनर की खुलकर पेशकश करने का सबसे सार्थक माध्यम हैं। इस वर्ष हमें 350 रजिस्ट्रेशन्स प्राप्त हुए, जिनमें से शीर्ष 2 विजेताओं का चयन जजेस द्वारा किया गया। दोनों प्रतिभाशाली विजेताओं को आनन्दम परिवार की ओर से ढ़ेरों बधाई एवं शुभकामनाएँ।”

आनंदम सीनियर सिटीजन सेंटर के सेक्रेटरी श्री एस बी खंडेलवाल ने कहा, “वरिष्ठ नागरिकों के लिए आनंदम एक अनूठी पहचान बन चुका है, जहाँ न सिर्फ उनके हुनर को नए आयाम मिलते हैं, बल्कि उन्हें अपने हुनर को जीने का भी खूबसूरत मौका भी मिलता है। छह सफल संस्करणों ने हमें इसे आगे भी जारी रखने के लिए प्रेरित किया है।”

गौरतलब है कि आनंदम सीनियर सिटीजन सेंटर का संचालन माता रामकौर मेमोरियल जन कल्याणिक ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। इस प्रतियोगिता में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रतिस्पर्धी ही भाग ले सकते थे, जिसमें सिर्फ हिंदी फिल्मों के गानों को ही मान्यता थी। सेमी फाइनल का आयोजन 16 फरवरी और फाइनल का आयोजन 18 फरवरी, 2024 को किया गया। तीन राउंड में सम्पन्न हुए फाइनल में सभी प्रतिभागियों को जजेस द्वारा अलग-अलग टास्क्स दिए गए, जिन्हें सबसे बेहतरी से पूरा करने वाले पाँच प्रतिभागी अगले राउंड के लिए चयनित हुए। समान प्रक्रिया इस राउंड में भी दोहराई गई, जिनमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दो प्रतिभागियों के नाम विजेता का खिताब कर उन्हें सम्मानित किया गया।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
एसपी कटनी अभिजीत रंजन के निर्देश पर कार्रवाई : कटनी पुलिस ने अचानक शुरू की कांबिंग गश्त, 79 आरोपी गिरफ्तार*

एसपी कटनी अभिजीत रंजन के निर्देश पर कार्रवाई : कटनी पुलिस ने अचानक शुरू की कांबिंग गश्त, 79 आरोपी गिरफ्तार*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.