कटनी। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल के निर्देशानुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय चरण के क्रियान्वयन के संबंध में दिशा.निर्देश जारी किये गये है जिसमें यात्रा का मुख्य उद्धेश्य भारत सरकार की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को मूलभूत सुविधाओं जैसे आयुष्मान भारत, आधार काउंटर, उज्जवला योजना, शहरी आजीविका मिशन, पी.एम स्वनिधि, संबल योजना, विभिन्न स्वरोजगार योजनाएं इत्यादि प्रदान करना है।
नगर पालिक निगम कटनी सीमांतर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वितीय चरण के आयोजन 18 फरवरी से 22 फरवरी तक प्रथम पाली प्रातः 09 बजे से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 02 बजे से 05 बजे तक किया जाएगा।
निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा नगर निगम से संबंधित संपूर्ण कार्यवाहियों के संपादन हेतु पवन कुमार अहिरवार उपायुक्त को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शासन की प्रमुख महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए नगर निगम सीमांतर्गत 18 फरवरी से 22 फरवरी तक 09 स्थानों पर शिविर का आयोजन किया जावेगा। 18 फरवरी को पुरैनी स्कूल के पास, कुठला थाना के पीछे प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक कुठला स्कूल के पास दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक, 19 फरवरी को घंटाघर मैदान के पास प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक दुर्गा चैाक के पास दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक 20 फरवरी को गायत्री नगर के पास प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक सुभाष चैाक में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक 21 फरवरी खेरमाई मंदिर लखेरा में प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक संजय नगर के पास दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक एवं 22 फरवरी को खेरमाई मंदिर के पास अमीरगंज में 9 बजे से 12 बजे तक होगा। निगमायुक्त शुक्ल द्वारा उक्त कार्यक्रम में संलग्न सभी अधिकारी कर्मचारियों को सौंपी गई व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये है।