अंग्रेजों के जमाने के बाद पहली बार घंटाघर का जीर्णोद्धार कार्य किया गया है।महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने घंटाघर की चारों घडियों को बदलवा दिया तथा घंटाघर रात में आकर्षक विद्युतीय चकाचौंध से खूबसूरत नजर आता है।।घंटाघर में स्पीकर भी लगाया गया है।।हर घंटे घडियों की सुई के अनुसार जोरदार ध्वनि के साथ घंटे की आवाज समूचे क्षेत्र में गूंजती है पल्लेदारों और रहागीर घंटे की आवाज से समय का आंकलन कर लेते है।।
महापौर की सराहनीय पहल की क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है।अभी तक घंटाघर की देखरेख पर ध्यान नहीं दिया गया था महापौर प्रीति सूरी पहली महापौर है जिन्होंने घंटाघर शहर की धरोहर को सहेजने का कार्य किया है।
पिपरा से सुरेश सेन की खास रिपोर्ट