• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, March 15, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

नर्मदा जयंती की पूर्व संध्‍या पर कलेक्टर-एसपी ने लिया गौरीघाट पहुंचकर व्‍यवस्‍थाओं का जायजा

by Manish Gautam Chiefeditor
February 15, 2024
in जबलपुर
0
नर्मदा जयंती की पूर्व संध्‍या पर कलेक्टर-एसपी ने लिया गौरीघाट पहुंचकर व्‍यवस्‍थाओं का जायजा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

नर्मदा जयंती पर गौरीघाट में किये जा रहे इंतजामों का आज गुरूवार की शाम कलेक्टर दीपक सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नर्मदा जयंती पर आवागमन को व्यवस्थित रखने तैयार किये गये ट्रेफिक प्लान का सख्ती से पालन कराने की हिदायत दी। नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव, अपर कलेक्टर मिशा सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीप शेंडे एवं एसडीएम गोरखपुर पंकज मिश्रा भी इस अवसर पर मौजूद थे।
नर्मदा जयंती के मद्देनजर प्रशासन द्वारा श्रृद्धालुओं की सुविधा देखते हुये गौरीघाट में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्‍त किये गये है। जगह-जगह बेरीकेटिंग की गई है। गौरीघाट पर मोटर वोट एवं सुरक्षा उपकरणों सहित गोताखारों को पर्याप्त संख्या में तैनात किया जा रहा है। अपात स्थिति से निपटने एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीम भी यहां मौजूद रहेगी। महत्वपूर्ण सूचनाओं को प्रसारित करने के लिये समुचित संख्या में पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाये जा रहे हैं। जगह-जगह चिकित्सा दल तैनात रहेंगे। उमाघाट, झंडाचौक एवं भटौली विसर्जन कुण्‍ड पर कंट्रोल रूम बनाये गये है। नर्मदा जयंती पर घाट पर भण्डारा लगाने और प्रसाद वितरण की किसी को अनुमति नहीं होगी। घाट पर प्रसाद वितरण तथा आतिशबाजी को भी प्रतिबंधित किया गया है। गौरीघाट सहित नर्मदा के सभी घाटों पर नावों के संचालन पर रोक लगाई गई है।
नर्मदा जयंती के दिन शहर की ओर से गौरीघाट आने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन अवधपुरी नाके से होते हुये गेट नम्बर दो से दशहरा मैदान में पार्क होंगे। रेतनाका एवं अवधपुरी से आगे वाहनों का ग्वारीघाट क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यहां से पैदल चलकर ही उमाघाट जाया जा सकेगा। इसी प्रकार बिलहरी, तिलहरी और भटौली की ओर से आने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन गीताधाम के सामने के मैदान में पार्क किये जा सकेंगे। नर्मदा जयंती पर झण्‍डा चौक गौरीघाट से उमाघाट तक मां नर्मदा के दर्शन करने जाने वाले श्रृद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर मार्ग पर बरीकेटिंग की जा रही है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व ने देश को अपनी सामर्थ्य पहचानने का अवसर प्रदान किया है- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अमरकंटक-नर्मदापुरम के दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, नर्मदा जन्मोत्सव में होंगे शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d