रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । नर्मदा जयंती महोत्सव और नगर गौरव दिवस 2024 के अवसर पर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में नर्मदा जयंती महोत्सव का आयोजन सेठानी घाट पर होगा। नर्मदा जयंती महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ गुरुवार सुबह मां नर्मदा की पूजा अर्चना और भजन अंजलि के साथ मंगलाचरण कार्यक्रम के साथ हुआ। इससे पूर्व नर्मदा जयंती महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियां कई दिनों नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, सीएमओ नवनीत पांडे के निर्देशन में चली। नगर पालिका द्वारा सेठानी घाट सहित अन्य सभी घाटों पर आकर्षक साज सज्जा और लाइटिंग की गई है जो कि जन आकर्षण का केंद्र बना हुए हैं। घाटों की सुंदरता मनमोहक हो गई है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर सोनिया मीना,पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारीयो ने व्यापक इंतजाम किए हैं। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का रूट निर्धारण भी किया गया है। शुक्रवार की शाम 5:30 बजे सेठानी घाट पर जल मंच से मां नर्मदा का अभिषेक कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें नर्मदा जयंती महोत्सव और नगर गौरव दिवस 2024 के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव होंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा,सिवनीमालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह,पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, रामलीला समिति अध्यक्ष गिरजाशंकर शर्मा,
Ad
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया,भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल,नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, पूर्व अध्यक्ष मध्यप्रदेश सामान्य वर्ग आयोग शिव चौबे, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा दर्शन सिंह चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन होगा। सुबह प्राचीन श्री नर्मदा मंदिर एवं नित्य आरती समिति द्वारा मां का जन्मोत्सव प्रातः साढ़े 10 बजे होगा। दोपहर साढ़े 3 बजे श्री नर्मदा मंदिर मोरछली चौक से सेठानी घाट तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। रात्रि 8 बजे से लोक गायन का कार्यक्रम होगा। साढ़े 8 बजे नृत्य नाटिका होगी। रात्रि 9 बजे भक्ति गायन आकृति मेहरा एवं साथी कलाकार द्वारा होगी।