रिपोर्टर दुर्ग सिंह यादव
सागर। नगर निगम की महापौर संगीता सुशील तिवारी ने भोपाल पहुंचकर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माननीय कैलाश विजयवर्गीय जी से मुलाकात की। इस दौरान महापौर ने सागर की बहुप्रतीक्षित मांग राजघाट बांध की ऊंचाई 2 मीटर बढ़ाने की मांग रखी। इस पर माननीय मंत्री विजयवर्गीय ने आश्वासन दिया कि इस विषय में माननीय मुख्यमंत्री जी से चर्चा कर अविलंब स्वीकृति दिलाई जाएगी। इसके साथ ही महापौर ने तिली तिराहा से न्यू आरटीओ रोड की चौड़ाई 7 मीटर से 18 मीटर करने की मांग रखी। महापौर ने माननीय मंत्री का नागरिक अभिनंदन करने के लिए सागर आने के लिए समय देने की बात कही। इस पर मंत्री ने जल्दी ही सागर आने की बात कही। इस मौके पर महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी, पूर्व पार्षद नरेश यादव, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, एमआईसी सदस्य अनूप उर्मिल, राजकुमार पटेल, सोमेष जड़िया, पार्षद सूरज घोषी, अमन चौरसिया, संतोष दुबे, राजीव सोनी, अजय तिवारी देवलचौरी, उमेश यादव, टिंकल सैनी, गणेश सेन,राजू तिवारी, नमन चौबे आदि मौजूद थे।


