कटनी – कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर मंगलवार को स्थानीय समाधान, जनसुनवाई का आयोजन जिला पंचायत सी.ई.ओ श्री शिशिर गेमावत की मौजूदगी में किया गया। स्थानीय समाधान के दौरान सी.ई.ओ श्री गेमावत द्वारा रैंडमली तौर पर 110 शिकायतों का चयन किया गया। जिसमें 41 शिकायतें संतुष्टिपूर्ण बंद पाईं गई तथा 69 शिकायतें लंबित रहने पर लंबित शिकायतों का अंतिम चयन करते हुए शिकायतकर्ता एवं विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान विजयराघवगढ़ निवासी अंगद प्रकाश कुशवाहा की उर्जा विभाग की मीटर रीडिंग चैक करने संबंधी शिकायत पर सुनवाई करते हुए जे.ई. विजयराघवगढ़ को उपभोक्ता का मीटर चैक कर पुनः मीटर की रीडिंग लेने के निर्देश दिए गए। इस दौरान लोक सेवा प्रबंधक श्री दिनेश विश्वकर्मा की मौजूदगी रही।
Jansampark Madhya Pradesh


