आजाद अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश आव्हान पर जिला हरदा अतिथि शिक्षको द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया ।जिसमे 2 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बुलाई गई अतिथि शिक्षक महापंचायत में जो घोषणा की गई, उसके आदेश शीघ्र जारी किए जाए और घोषणा अनुसार जल्द से जल्द अतिथि शिक्षको की विभागीय परीक्षा लेकर उन्हें नियमित शिक्षक बनाया जाए।और 5/6 महीनो से अतिथि शिक्षको को वेतन नही मिला वह रुका हुआ वेतन दिलाया जाए।
जिले में फटाखा फेक्ट्री में हुई दुखद घटना मे जिनकी मृत्यु हुई उन्हें सामूहिक रूप से मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।
हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट


