नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की आदर्श भागवत कमेटी गुदारा पुर्वा मैं आज कृष्ण जन्म की कथा का प्रसंग भक्तों को सुनाया गया जहां कथा वाचिका किशोरी कंचन शास्त्री ने भक्तों को कथा सुनाते हुए बताया कि जब मथुरा में कंस का अत्याचार अधिक बाद तो ऋषि मुनियों ने जाकर भगवान विष्णु से प्रार्थना की और जल्द से जल्द अवतरित होने का प्रस्ताव रखा जिसके बाद देवकी के आठवें पुत्र के रूप में अवतरित हुए भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही घर-घर में बधाइयां बजने लगी उन्होंने बताया कि जब-जब धरती पर अत्याचार अधर्म बढ़ता है तब तक भगवान किसी न किसी रूप में आकर धरती पर अवतरित होते हैं और अपने भक्तों की रक्षा करते हैं इंदरगढ़ के गुंदारा गांव में ग्रामीणों के सहयोग से चल रही भागवत कथा की आज पंचम दिन कृष्ण जन्म की कथा सुनाई गई रात्र में रासलीला का प्रोग्राम भक्तों को भगवान की सचित्र झांकियां का चित्रण कराया जाएगा


