• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home उत्तरप्रदेश

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, टर्न हो रही स्लीपर बस से तेज रफ्तार कार टकराई; 5 लोग जिंदा जले

by Manish Gautam Chiefeditor
February 12, 2024
in उत्तरप्रदेश
0
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, टर्न हो रही स्लीपर बस से तेज रफ्तार कार टकराई; 5 लोग जिंदा जले
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के महाबन क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक्सप्रेस-वे पर टर्न हो रही स्लीपर बस से तेज रफ्तार कार टकरा गई। जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डे मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार, आज सुबह लगभग आठ बजे महावन थाना के आगरा-नोएडा पटरी पर माइलस्टोन 117 के पास हादसा हुआ। इस हादसे में सभी मृतक कार में सवार थे। उन्होंने बताया कि आगरा से दिल्ली की ओर जा रही एक प्राइवेट डबलडेकर बस और कार में उस समय भिड़ंत हो गई, जब कार के आगे जा रही बस का एक पहिया फट गया और बस पीछे की ओर मुड़ गई। इस बीच पीछे से तेज रफ्तार कार के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार बस से जा टकराई।

 

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान की जा रही है। सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगरा-दिल्ली मार्ग पर बाधित यातायात बहाल हो गया है। बस की सवारियों को विभिन्न वाहनों से उनके गंतव्य स्थान भेज दिया गया है।

 

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
अचानक निरीक्षण करने वीर सावरकर वार्ड स्थानीय पांर्षद ऊर्जावान राजेश भास्कर को लेकर पहुंची महापौर स्थानीय नागरिकों से पूछी समस्याए वार्ड की बुनियादी समस्याओं को दूर करने का किया वादा

अचानक निरीक्षण करने वीर सावरकर वार्ड स्थानीय पांर्षद ऊर्जावान राजेश भास्कर को लेकर पहुंची महापौर स्थानीय नागरिकों से पूछी समस्याए वार्ड की बुनियादी समस्याओं को दूर करने का किया वादा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d