मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद कलेक्टर श्री दीपक आर्य के द्वारा जिले में भूमाफियाओं, मिलावट करने वालों एवं अवैध रूप से कार्य करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज बांदरी में बड़ी कार्रवाई की गई जिसमें कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सार्थक तिवारी के साथ अन्य राजस्व एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा 58 अवैध रूप से घरेलू गैस टंकी के साथ दो रिफलिंग करने वाली मशीनों को जप्त किया गया।
जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री अनिल तंतुताय ने बताया कि जिले के बांदरी थाना अंतर्गत अवैध गैस रिफलिंग सेंटर पर कनिष्ठ आपूर्ति सहित राजस्व टीम की संयुक्त कार्यवाही की गई जिसमें 58 अवैध गैस सिलेंडर सहित दो मशीने जप्त की गई । उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई संजय जैन उर्फ कालू के यहां 58 सिलेंडर जब्त किए गए जिसमें 47 भरे सिलेंडर कीमत 1 लाख 15 हजार 150 एवं 11 खाली सिलेंडर कीमत 15 हजार 400 कुल 1 लाख 30 हजार 550 रुपए कीमत के सिलेंडरों की जप्ती की गई है।
जिला ब्यूरो दुर्ग सिंह यादव की रिपोर्ट


