कटनी – कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जिले के कुपोषित बच्चों को सुपोषित बनाने के लिए की गई जनसहयोग की अपील के सार्थक परिणाम सामने आ रहे है। इसके बाद कई दानदाताओं द्वारा मदद का हांथ बढ़ाया जा रहा है। इनमें विभिन्न संस्थाएं, समाजसेवी और उद्योगपति सहित शसकीय सेवक भी शामिल है। जो कुपोषण मुक्त कटनी बनानें की मुहिम में जिला प्रशासन के इस नेक पुण्य कार्य में सहभागी बन रहे है।
कलेक्टर श्री प्रसाद की पहल पर अनाथ आश्रम के कुपोषित बच्चों के पोषण आहार हेतु शुक्रवार को सरपंच इटौली आशा प्रकाश बागरी द्वारा 50 हजार रूपये, जनपद अध्यक्ष ढीमरखेड़ा सुनीता संतोष दुबे द्वारा 20 हजार, सरपंच देवरी बिछिया रिया राहुल दुबे द्वारा 10 हजार रूपये एवं शैलेष कुमार जैन द्वारा 11 हजार रूपये का चैक कलेक्टर अवि प्रसाद को भेंट किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh


