• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में बढ़े 5 हजार 91 मतदाता, निर्वाचक नामावली का हुआ अंतिम प्रकाशन कलेक्टर श्री प्रसाद की मौजूदगी में दी गई राजनैनिक दलों को मतदाता सूची

by Manish Gautam Chiefeditor
February 9, 2024
in कटनी
0
जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में बढ़े 5 हजार 91 मतदाता, निर्वाचक नामावली का हुआ अंतिम प्रकाशन   कलेक्टर श्री प्रसाद की मौजूदगी में दी गई राजनैनिक दलों को मतदाता सूची
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के पश्चात 8 फरवरी को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया गया। साथ ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद की मौजूदगी में राजनैनिक दलों को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची प्रदान की गई। कटनी जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में पुनरीक्षण के पश्चात प्रारुप मतदाता सूची की तुलना में 5 हजार 91 मतदाताओं के नाम बढ़े हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने मान्यता प्राप्त राजनैनिक दलों की स्टेंडिंग कमेटी की बैठक मे बताया कि कटनी जिले की चारों विधानसभाओं में 6 जनवरी 2024 की स्थिति में प्रारुप प्रकाशन के दौरान कुल 9 लाख 85 हजार 90 मतदाता थे। जिनमें 5 लाख 3 हजार 837 पुरुष और 4 लाख 81 हजार 227 महिला एवं 26 अन्य मतदाता शामिल थे। मतदाता सूची के पुनरीक्षण पश्चात मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में अब 9 लाख 90 हजार 181 मतदाता हो गये हैं। जिनमें 5 लाख 6 हजार 331 पुरुष और 4 लाख 83 हजार 825 महिला मतदाता एवं 26 अन्य मतदाता शामिल हैं।

पुनरीक्षण के दौरान 1 जनवरी 2024 की स्थिति में फॉर्म 6 प्राप्त कर 13 हजार 573 मतदाताओं के नाम जोड़े गये हैं तथा फॉर्म 7 प्राप्त कर परीक्षण उपरांत 8 हजार 482 नाम विलोपित किये गये हैं। इस प्रकार नाम काटने के बाद 8 फरवरी की स्थिति मे जिले मे कुल 5 हजार 91 मतदाता बढ़े है। बताया गया कि 1 जनवरी 2024 की स्थिति मे निर्वाचक नामावली में कुल 9 हजार 3 नाम संशोधित किये गए है। इस प्रकार प्रारुप प्रकाशन की फोटो निर्वाचक नामावली में 13 हजार 573 नये मतदाताओं के नाम बढ़े हैं।

फोटो युक्त नामावली के अंतिम प्रकाशन के बाद कटनी जिले की मतदाता संख्या 9 लाख 90 हजार 181 में विधानसभा क्षेत्र बड़वारा के 2 लाख 55 हजार 3, विजयराघवगढ़ के 2 लाख 38 हजार 910, मुड़वारा के 2 लाख 50 हजार 368 और बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के 2 लाख 45 हजार 900 मतदाता शामिल हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद ने बताया कि 1 जनवरी की स्थिति में जिले की कुल जनसंख्या 15 लाख 67 हजार 91 है। जिले में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 1163 है। सर्विस वोटर्स की संख्या कुल 694 है जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 679 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 15 है। अंतिम प्रकाशन के दौरान 6 जनवरी 2024 की स्थिति मे जिले का जेण्डर रेशो 955 था जो 8 फरवरी 2024 की स्थिति में बढ़कर 956 हो गया है। इसी तरह 6 जनवरी की स्थिति में जिले का ईपी रेशो 62.86 था जो 8 फरवरी की स्थिति में बढ़कर 63.19 हो गया है।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन की सुविधा प्रदान की गई है। नागरिक वोटर हेल्पलाइन एप और voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन के लिए बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही निर्वाचन संबंधी किसी भी जानकारी एवं सहायता के लिए मतदाता कार्यालयीन समय में टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर सकते हैं।

*मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की रही उपस्थिति*

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक में चार विधानसभा क्षेत्र के अंतिम निर्वाचक नामावली की जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते, पर्यवेक्षक रवि कुमार बड़गैयां सहित ललन नापित एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि इंडियन नेशनल कॉग्रेस से करण सिंह चौहान, राजा जगवानी भाजपा से सौरभ अग्रवाल, दीपक तिवारी, बहुजन समाज पार्टी से जागीर सिंह भट्टी सहित अन्य जन उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*बाणसागर बैक वाटर के टापुओं को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करनें में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने दिखाई दिलचस्पी*  *पर्यटन सुविधाओं के विकास एवं विस्तार के कलेक्टर श्री प्रसाद के सुझाव और प्रस्ताव को बोर्ड ने माना उपयोगी*

*बाणसागर बैक वाटर के टापुओं को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करनें में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने दिखाई दिलचस्पी* *पर्यटन सुविधाओं के विकास एवं विस्तार के कलेक्टर श्री प्रसाद के सुझाव और प्रस्ताव को बोर्ड ने माना उपयोगी*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d