• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

16 नगर निगम-4 नगर पालिका में चलेगी पिंक बसे, महिलाएं कर सकेगी यात्रा, लेडी कंडक्टर-ड्राइवर सभालेंगी जिम्मेदारी..!

by Manish Gautam Chiefeditor
February 8, 2024
in भोपाल
0
16 नगर निगम-4 नगर पालिका में चलेगी पिंक बसे, महिलाएं कर सकेगी यात्रा, लेडी कंडक्टर-ड्राइवर सभालेंगी जिम्मेदारी..!
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में अब महिलाओं के लिए पिंक बसें चलाने की तैयारी की जा रही है. इन बसों में सिर्फ महिला यात्री ही यात्रा कर सकेगी. खास बात यह है कि बसों में ड्राइवर से लेकर कंडेक्टर भी महिलाएं ही होगी.

नगरीय विकास व आवास विभाग शुरुआती दौर में प्रदेश के 16 नगर निगम व 4 नगर पालिका क्षेत्र भिंड, गुना, शिवपुरी व विदिशा में बसों का संचालन की व्यवस्था कर रहा है.

नगरीय विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने जबलपुर, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, सिंगरौली, मुरैना, उज्जैन, रतलाम, इंदौर, भोपाल, सतना, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, कटनी तथा भिंड, गुना, शिवपुरी व विदिशा में नगर पालिका परिषद में पिंक बसों के व्यवस्था करने के लिए कहा है. वहीं इंदौर में नगर निगम ने दो पिंक बसों का संचालन भी पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरु भी कर दिया है. ऐसा कहा जा हा है कि महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए नगरीय निकायों में यह व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है. पिंक बसों को लेकर जो व्यवस्था तय की जा रही है. उसमें बस ड्राइवर व कंडक्टर महिला ही होगी. पिंक बसों में केवल महिला यात्री ही यात्रा कर सकेंगी. महिला चालक एवं परिचालक के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य होगा. स्मार्ट सिटी शहरों में पिंक बसों की निगरानी कमांड सेंटर के माध्यम से की जाने के लिए भी कहा गया है. बसों में सीनियर सिटीजन एवं शारीरिक रूप से विकलांग यात्री के लिए सीट आरक्षित की जाए. सभी पिंक बसों में महिला

सुरक्षा की दृष्टि से जीपीएस एवं पैनिक बटन लगाने होंगे. सरकार का मानना है कि शहरी क्षेत्रों में पिंक बसों के संचालन से सिटी बसों में महिला यात्रियों का आत्म विश्वास बढ़ेगा और वह निडर होकर यात्रा कर सकेंगी. गौरतलब है कि नगरीय विकास विभाग के माध्यम से प्रदेश में अमृत योजना एवं जेएनएनयूआरएम के तहत करीब 13 हजार नगरीय बसों का संचालन किया जा रहा है. इसमें सबसे अधिक बसों का संचालन जबलपुर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन शहर में किया जा रहा है. अब एक बार फिर सरकार बसों की संचालन व्यवस्था में नए सिरे से कसावट लाने की तैयारी में जुट गई है.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*जिला प्रशासन की तत्परता और सूझबूझ से टला बड़ा हादसा*  *तत्काल मौके पर पहुंचे कलेक्टर श्री पुष्प, नगर निगम छिंदवाड़ा सहित आस पास के इलाकों से पहुंची 12 फायर बिग्रेड की मदद से आग पर पाया गया काबू*

*जिला प्रशासन की तत्परता और सूझबूझ से टला बड़ा हादसा* *तत्काल मौके पर पहुंचे कलेक्टर श्री पुष्प, नगर निगम छिंदवाड़ा सहित आस पास के इलाकों से पहुंची 12 फायर बिग्रेड की मदद से आग पर पाया गया काबू*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d