कटनी।नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र में अवैध निर्माण कार्य के खिलाफ सख्त कार्यवाही के लिये निगमायुक्त ने निर्देश दिये है।
7 फरवरी बुधवार को निगमायुक्त श्री विनोद कुमार शुक्ल द्वारा भवन अनुज्ञा एवं कॉलोनी सेल की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को अवैध निर्माण पर रोक लगाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए एवं अवैध निर्माण के ज्यादा से ज्यादा प्रकरण प्रस्तुत करने एवं भवन स्वामियों को जागरूक कर नियमानुसार अनुमति लेने हेतु जागरूक करने के निर्देश दिए।
बैठक में इस दौरान कार्यपालन यंत्री राहुल जाखड़, उपयंत्री जेपी बघेल , पवन श्रीवास्तव, संजय मिश्रा ,अतिक्रमण प्रभारी शैलेंद्र प्यासी, अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।


