• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, October 31, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में लंबित प्रकरणो पर विभागवार की चर्चा लंबित प्रकरणों को त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
February 7, 2024
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (7 फरवरी ) – कलेक्टर अवि प्रसाद ने समय सीमा, न्यायालयीन प्रकरणों, आयोग को प्राप्त प्रकरणों, महत्वपूर्ण पत्रों सहित जिले के विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित की जा रही शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों एवं विभागीय कार्यो की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश बुधवार को आयोजित समय- सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए। बैठक के दौरान जिला पंचायत के सी.ई.ओ शिशिर गेमावत, अपर कलेक्टर साधना परस्ते, संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी सहित अन्य जिला अधिकारियों की मौजूदगी रही।

मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्ध करें प्रभावी कार्यवाही

            कलेक्टर श्री प्रसाद नें जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्ध की जानें वाली कार्यवाही की जानकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी से ली जाकर बेकरी वालों के लायसेंस की जांच करनें तथा साफ सफाई न पाये जानें पर नोटिस जारी करनें हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही पी.डी.एस दुकानों, एस.एच.जी स्वसहायता समूहों, सहकारी समितियों, शराब दुकानों को फूड सेफ्टी लायसेंस जारी करनें के निर्देश दिए। इस दौरान जांच हेतु मांस के सेंपल लिये जानें की कार्यवाही में गति लानें के निर्देश भी दिए गए। 

जमा करें खाद्यानों के आवंटन की राशि

            सार्वजनिक वितरण प्रणाली की शासकीय उचित मूल्य दुकानों को प्राप्त होनें होनें खाद्यान के आवंटन को मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम में सहायक आयुक्त सहकारिता को वांछित राशि जमा करानें के निर्देश कलेक्टर श्री प्रसाद ने दिए।

ईको सेंसटिव जोन की करें कार्यवाही

            ईको सेंसटिव जोन में जिले के शामिल 7 गांवों में गैर वानिकी कार्य संपादित नहीं करनें के निर्देश दिए गए। पर्यावरण अधिकारी ने बताया कि ईको सेंसटिव जोन के 1 किलोमीटर के दायरे पर कोई भी उद्योग नहीं होना चाहिए। कलेक्टर नें इस पर सख्ती से अमल करनें के निर्देश दिए। साथ ही इसे एन.आई.सी के डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर दर्ज करनें की हिदायत दी।

छपरा जलाशय का करें ज्वाइंट सर्वे

            कलेक्टर श्री प्रसाद ने जल सांधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री सिद्दिकी से छपरा जलाशय में जल भराव न होनें के संबंध में की गई कार्यवाही की जानकारी ली जाकर माईनिंग विभाग के साथ ज्वाइंट सर्वे कर सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करनें के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान कलेक्टर कटनी द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस के प्राप्त जवाब की समीक्षा की जाकर अब तक नोटिस का  जवाब न देने वाले जिले के अधिकारियों को शुक्रवार को दोपहर 12 बजे कार्यालय में उपस्थित होनें की सूचना प्रेषित करनें के निर्देश स्थापना शाखा को दिए। कलेक्टर श्री प्रसाद ने कल्याणकारी संस्था एवं छात्रावास योजना के तहत खाद्यान आवंटन की स्थिति की जानकारी जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग से ली जाकर जिला आपूर्ति अधिकारी को शीध्र ही खाद्यान आवंटन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आयुष्मान योजनांतर्गत नॉन आधार लिंक आयुष्मान कार्डो के ई-के.वाय.सी की अद्यतन जानकारी ली जाकर जिला पंचायत सी.ई.ओ को कार्य की समीक्षा कर गति प्रदान करनें के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री प्रसाद नें जिला संयोजक को वित्तीय वर्ष 2023-24 में एकीकृत विकास के लिए प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का प्रस्ताव शीध्र प्रस्तुत करनें हेतु निर्देशित किया।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी.सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग ज्योति सिंह, कार्यपालन यंत्री हरी सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी बालेन्द्र शुक्ला, जिला खनिज अधिकारी संतोष सिंह, सिविल सर्जन यशवंत वर्मा सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद रहे

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

सीएम हेल्पलाईन की 50 दिवस एवं ग्रेडिंग की लंबित शिकायतों का उपस्थित होकर करायें निराकरण - कलेक्टर श्री प्रसाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.