200 किलोग्राम अवैध महुआ लाहन किया गया नष्ट
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिजीत रंजन द्वारा नशे पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया
था जिसके पालन मे श्रीमान् अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनोज केड़िया एवं श्रीमान् नगर पुलिस
अधीक्षक महोदय श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी एनकेजे द्दारा टीम गठित कर
कार्यवाही की गई ।
घटना विवरण – दिनांक 07/02/2024 को थाना प्रभारी दौरान इलाका भ्रमण के मुखबिर द्वारा सूचना
प्राप्त हुयी गडाहार मछरियन डेरा मे बड़ी मात्रा मे कुछ व्यक्ति द्वारा शराब की भट्टी चढ़ाकर अवैध महुआ
मे
शराब बना रहे है कि सूचना पर सूचना तस्दीक वास्ते थाना प्रभारी उनि नीरज दुबे मय स्टाफ के गडाहार
मछरियन डेरा पहुचा पुलिस को आता देखकर आरोपी भागने लगे जिसे घेराबंदी कर महिला आरोपी को
पकडा गया महिला स्टाफ से महिला आरोपी की तलाशी ली गई जिसके कब्जे से 02 लीटर देशी महुआ
कच्ची शराब को जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी एव आसपास क्षेत्र मे झाड़ियो के
नीचे ढूढकर देखा तो 16 प्लास्टिक के डिब्बो मे लगभग 200 किलोग्राम महुआ लाहन कीमती 20,000
रुपये मिला जिसको वही पर नष्ट किया गया ।
आरोपिया- धनपतिया निषाद पति किशन लाल निषाद उम्र 58 साल नि. गाडाहार मछरियन डेरा थाना
एनकेजे कटनी
पुलिस कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी उनि नीरज दुबे, सउनि केवल
ऊइके,सउनि सहपाल परतेती, आर. 70 दीपक तिवारी, आर. 620 लुटेश प्रजापति,म.आर.742 सरला
चतुर्वेदी,म.सैनिक 51 सरोज पिल्लै, एनआरएस सोनू कहार व एनआरएस सोमियल मसीह की अहम
भूमिका रही।
संपर्क
मनीष गौतम संपादक
9993205230


