कालापीपल(बबलू जायसवाल)मध्य प्रदेश के हरदा में फटाका फैक्ट्री में हुए विस्फोट का खतरनाक मंजर देखने के बाद शाजापुर प्रशासन जगा और तबा-तोड़ में कलेक्टर के आदेश का पालन करते हुए तहसीलदार कैलाश सस्ताया एवं थाना जितेन्द्र वर्मा ने कालापीपल नगर सहित क्षेत्र में स्थित स्थाई अतिशबाजीधारियो द्वारा आतिशबाजी का क्रय विक्रय भंडारण एवं विनिमार्ण का कार्य होता है। आतिशबाजी के क्रय विक्रय एवं भंडारण के दौरान अनुज्ञप्तिधारियो द्वारा सुनिश्चित किये जाने वाले सुरक्षा मापदंड अवैध विकेताओ के विरूद्व कार्यवाही एवं उन्हे हतोत्साहित करने,अनुज्ञप्ति की शर्तों का पालन करवाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा इस संबध मे अन्य सुसगंत जांच व कार्यवाहिया करने हेतु आदेश आदेशित किया गया।उसी आदेश के तहत स्टिंग कर ब्लास्टिंग करने वाले लोगों के गोदाम व घरों पर निरीक्षण कर पटाखा व्यवसाय और ब्लास्टिंग वालों को चेतावनी दी सतर्कता एवं सावधानी पूर्वक अपना व्यापार करें अनियमितता अपने पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इनका कहना है…!
कलेक्टर के निर्देश अनुसार कालापीपल ग्रामीण क्षेत्र सहित व नगर के फटाका व्यापारी एवं ब्लास्टिंग करने वालों के यहां पर निरीक्षण किया और सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई।
कैलाश सस्ताया तहसीलदार कालापीपल


