*ज्ञानेंद्र इंदौरकर सौंसर
सौंसर – उज्जैन महाकाल लोक की तरह ही हनुमान लोक का निर्माण कार्य शुरू है श्री चमत्कारी हनुमान मंदिर जाम सांवली में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है यहां सबसे बड़ा आस्था का केंद्र है जहां श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है,देश का चौथास्तंभ पत्रकार मीडिया को हनुमान लोक के दर्शन हेतु कोई परेशानी न हो उज्जैन महाकाल की तरह ही हनुमान लोक में भी अब पत्रकारों को दर्शन हेतु सुविधा उपलब्ध कराई गई है ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष धीरज चौधरी ने मीडिया संगठन के आव्हान पर सभी पत्रकार को दर्शन हेतु प्रेस संस्था के कार्ड दिखाकर मंदिर दर्शन हेतु जाने की बात आज मीडिया संगठन के समक्ष रखी और मीडिया संघठन के सभी पत्रकारों ने जामसांवली हनुमान मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष- धीरज चौधरी व हिराजी कारोकार सहित सभी पदाधिकारी श्याल श्रीफल देकर स्वागत सत्कार किया जिसमें मीडिया संघठन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गयाप्रसाद सोनी, पांढुर्णा जिला अध्यक्ष अशोक सोनी, छिन्दवाडा जिला अध्यक्ष मनेश साहू, छिन्दवाडा जिला उपाध्यक्ष कमलकांत साहू, छिन्दवाडा जिला कोषाध्यक्ष अमित सोनी, पांढुर्णा नगर अध्यक्ष प्रशांत माहुरकर, पांढुर्णा जिला उपाध्यक्ष संतोष खरवडे, मोहखेड़ तहसील अध्यक्ष अजय खावसी,सौंसर तहसील अध्यक्ष चेतन साहु, रमेश पाठे, भीमसेन धंतोले, राजु शिंदे, शालिक गौहत्रे,राजु बनाईत, योगेश गजभिए, ललित मलिक, तेजराम घाटोडे, आदि पत्रकार उपस्थित हुए,,,


