कटनी।नगर पालिक निगम आयुक्त श्री विनोद कुमार शुक्ल ने आज 6 फरवरी को मेयर और काउंसिल हॉल में उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार एवं राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक के साथ राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की।
बैठक में दुकानदारों द्वारा बकाया किराया संपत्ति कर एवं जलकर की राशि जमा न करने दुकानदारों एवं उपभोक्ता के दुकानों में ताला लगाने एवं जलकर की राशि जमा न करने पर नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में राजस्व विभाग के समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति रही


