विद्यालोक सेवा फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा कलेक्टर अविप्रसाद से मुलाकात कर सामाजिक विषयों में चर्चा की गई जनवरी महीने में जिला अस्पताल में एक मरीज की रक्त की कमी से एक मरीज की मृत्यु हो गई थी इसके बाद कलेक्टर के द्वारा सभी सामाजिक संस्थाओं की बैठक बुलाई गई थी ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने हेतु जिसको देखते हुए संस्था द्वारा कटनी शहर में रक्त की कमी को दूर करने हेतु शहर में जल्दी ही रक्तदान जागरूकता अभियान सभी महाविद्यालय व कोचिंग संस्थान में छात्रों को जागरूक करने हेतु चलाया जाएगा वह इसके साथ ही शहर के मुख्य विद्यालयों में छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु हर विद्यालय में संस्था द्वारा वृक्षारोपण किया जावेगा व छात्रों को जागरुक भी किया जाएगा


