• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 14, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

नगर पालिका राजस्व में हेराफेरी के गंभीर मामले की बंद कमरा जांच से मचा हुआ हैं हड़कंप,नगरीय प्रशासन भोपाल तक गबन की गूंज,सहायक लेखा अधिकारी देवेंद्र सिंह बघेल कर रहे मामले की जांच,नोटिस जारी से कर्मचारियों में खासी हलचल,धीमी गति की जांच की चर्चा सुर्खियों में..VIDEO

by Manish Gautam Chiefeditor
February 5, 2024
in नर्मदापुरम
0
नगर पालिका राजस्व में हेराफेरी के गंभीर मामले की बंद कमरा जांच से मचा हुआ हैं हड़कंप,नगरीय प्रशासन भोपाल तक गबन की गूंज,सहायक लेखा अधिकारी देवेंद्र सिंह बघेल कर रहे मामले की जांच,नोटिस जारी से कर्मचारियों में खासी हलचल,धीमी गति की जांच की चर्चा सुर्खियों में..VIDEO
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम // संभाग मुख्यालय की नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम में जनता के टैक्स वसूली राशि सहित राजस्व शाखा से जारी रसीदों और राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी कर किए गए गबन के गंभीर मामले की जॉच नगर पालिका के सहायक लेखा अधिकारी देवेंद्र सिंह बघेल द्वारा की जा रही है। सूत्रों की माने तो मामले में चल रही बंद कमरा जांच में शिकायतकर्ता एआरआई द्वारा गोपनीय दस्तावेज भी जांच अधिकारी को सौंप दिए गए हैं। जॉच अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया गया है

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/02/VID-20240205-WA0012.mp4

, जिसके बाद से कर्मचारियों में खासी हलचल मची हुई है। वहीं मामले में भारी दबाव की बात भी सुर्खियों में चल रही है। धीमी गति से चल रही जांच पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर राजस्व राशि में गबन की गंभीर शिकायत की जांच धीमी गति से क्यों चल रही है ? जांच अधिकारी द्वारा संबंधितों को दस्तावेज मिलान के लिए नोटिस भी जारी किए गए हैं। दूसरी तरफ गबन की गंभीर शिकायत की गूंज नगरीय प्रशासन भोपाल तक हो रही है। सूत्रों के अनुसार नगर पालिका के राजस्व शाखा के जवाबदार कर्मचारियों द्वारा काटी गई रसीद, कंप्यूटर शाखा से जारी की गई संपत्ति कर की रसीदों सहित निकाय के खजाने में उक्त राशि को जमा करने के संबंध में पूरा खेल होना बताया जा रहा है। उपभोक्ताओं से राशि लेकर रसीद में जो अमाउंट भर कर दिया जाता है वह निकाय के खाते में पूरा जमा नही किए जाने की बात सामने आ रही हैं। जिसमें नर्सिंग होम, गार्डन, स्कूल, मंगल भवन , व्यावसायिक परिसर जैसे बड़े टैक्स दाताओं के खातों में हेरफेर की बात सुर्खियों में आ रही है जो की गंभीर जांच का विषय है। इसी प्रकार यह बात भी सुर्खियों में आ रही है कि विगत वर्षों में वैध अवैध कॉलोनी में भवन निर्माण के लिए दी जाने वाली एनओसी में भी खेल हुआ है, क्योंकि वैध कॉलोनी की एनओसी 50 पैसे
स्क्वायर फीट के हिसाब और अवैध कॉलोनी की एनओसी 16 रुपए स्क्वायर फीट से दी जाती है। ऐसे में खेला कर अवैध कॉलोनी के प्लाट को वैध कॉलोनी का प्लॉट बताकर दे दी जाती है, जिससे नगर पालिका को बड़ी राजस्व हानि होने की बात सामने आ रही है,जो की गंभीर जांच का विषय है। सूत्रों की माने तो संपत्ति कर, जल कर, समेकित कर, नगरीय विकास उपकर ,शिक्षा उपकर एवं विभिन्न करो कि रसीद नगर पालिका कोष में जमा की गई राशि की विगत 5 वर्षों की जांच कर ली जाए तो भी गंभीर अनियमितताएं सामने आ सकती हैं। वही नगर में अतिक्रमणकारियो को संरक्षण देने के लिए संपत्ति कर की रसीद उपलब्ध कराने का खेल भी बड़े पैमाने पर चल रहा है, जिसमें राजस्व के कौन कर्मचारी शामिल है यह भी एक बड़ा जांच का विषय है?? मामले में जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह बघेल सहायक लेखा अधिकारी नगर पालिका नर्मदापुरम ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता द्वारा कुछ तथ्य प्रस्तुत किए गए हैं जिसके आधार पर पत्र व्यवहार किया जा रहा है। नोटिस जारी कर संबंधितों से जवाब मांगा जा रहा है, अभी जांच प्रचलन में है, जांच उपरांत ही कुछ कहा जा सकता है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*कलेक्टर ने सपत्नीक कल्दा पहुंचकर मुर्गीपालन गतिविधियों का लिया जायजा* *आदिवासी समाज की महिलाओं से किया संवाद*

*कलेक्टर ने सपत्नीक कल्दा पहुंचकर मुर्गीपालन गतिविधियों का लिया जायजा* *आदिवासी समाज की महिलाओं से किया संवाद*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d