कालापीपल(बबलू जायसवाल)शादी में गए परिवार के सुने मकान पर चोरों ने धावा बोला,जहां नगदी सहित जेवरात पर हाथ साफ किया।घर लौटने पर परिवार को चोरी होने का पता चला,पुलिस थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई।जानकारी अनुसार कालापीपल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम खोकरा कलां निवासी जितेंद्र पिता अनोखीलाल उम्र 40 वर्ष ने कालापीपल पुलिस थाने पहुंचकर जानकारी देते हुए बताया कि 30 व 31 जनवरी को अपनी भतीजी के शादी समारोह में परिवार सहित सीहोर गए हुए थे,इस दौरान घर पर कोई नहीं था वही घर पर बाहर से ताला लगा हुआ था । तारीख को जब वह शादी से घर लौटे तो घर का ताला तो बाहर से लगा हुआ था,लेकिन जैसे ही अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए,घर का पूरा सामान अस्त व्यस्त था वही गोदरेज का ताला टूटा हुआ था इसके साथ ही पूरा सामान बिखरा हुआ था चोरों ने पीछे के दरवाजे को तोड़कर घर के अंदर घुसे जहां गोदरेज में रखे हुए लगभग 65000 नगदी व करीब 75000 के जेवरात चुराकर ले गए।घटना की जानकारी लगते ही परिजन कालापीपल पुलिस थाने पहुंचे व चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी गई जिस पर कालापीपल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 457 व 380 आईपीसी में मामला दर्ज कर जांच में लिया है।इसके साथ ही शुक्रवार को पुलिस खरदोन कला में फरियादी के घर पहुंची,जहां छानबीन करते हुए मौका मुआयना किया गया।पूर्व में हुई कई चोरियों के आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर कालापीपल थाना क्षेत्र में यह एक अनोखी चोरी नही है,क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है कई चोरियों के मामले में पुलिस आवेदन ले लेती है तो वही कोई फरियादी नही मानता है तो एफआईआर दर्ज कर ली जाती है परन्तु आरोपी तक पुलिस पहुंच नही पाती है।कालापीपल थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं यह मनसाया से बाइक चोरी,बैंक से सुरक्षा कर्मी की बंदूक चोरी,अंबिका नगर में चोरी,कालापीपल के सब्जी बाजार में चोरी,कई गांवों में सिंचाई मोटर चोरी जैसी चोरी की कई वारदातों को चोरों ने अंजाम दिया है,वही अब यही लगता है कि पुलिस का डर चोरों में नही बचा हैं अब देखना है कि पुलिस कितनी सक्रिय होती है और कब तक बदमाशों को दबोचे जायेंगे।
इनका कहना है…!
चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं।क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी…
यशपाल सिंह राजपूत एसपी शाजापुर म.प्र


