रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम् के राजस्व शाखा एवं जलप्रदाय शाखा अमले द्वारा संपत्तिकर एवं जलकर की बकाया वसूली हेतु अभियान चलाया जा रहा है। 02-2- 2024 वित्तीय वर्ष 2023-24 समाप्ति की ओर होने से नगर पालिका के बकाया संपत्तिकर एवं जलकर की वसूली हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय के निर्देशानुसार राजस्व शाखा तथा जलप्रदाय के अमले द्वारा वार्ड क्रमांक 04,05 एवं 06 के बड़े बकायादारों से नगर पालिका की बकाया राशि जमा करने हेतु नोटिस जारी कर संपर्क किया गया। जिसमें बकायादारों द्वारा एक सप्ताह में बकाया राशि जमा करने का आश्वासन दिया गया एवं जलकर के अवैध 12 कनेक्शनों को विच्छेद किए गए। यह कार्यवाही प्रत्येक दिन नगर के विभिन्न वार्डों में प्रतिदिन जारी रहेगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय ने नगर के समस्त वाडाँ के समस्त बकायादारों से अपील की है कि, वे नगर पालिका की कृत कार्यवाही से बचें एवं वित्तीय वर्ष की अपनी बकाया करों का भुगतान कर नगर पालिका को अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें। सूत्रों की माने तो नगर में बड़ी संख्या में अवैध नल कनेक्शन लगे हुए हैं। नगर पालिका परिषद के राजस्व शाखा और जल शाखा के कर्मचारी राजस्व वसुली के लिए सख्ती से अब नलों की जांच कर रहे हैं और अवैध रूप से लगाए गए नलों को काटा जा रहा है। साथ ही अवैध रूप से नल कनेक्शन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही सहित जुर्माने की कार्रवाई भी की जाएगी।