सँवाददाता- महेन्द्र शर्मा बन्टी
मोदी की गारंटी के तहत महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ प्रदेश में लागू करने पर सांसद प्रतिनिधि परविंदर सिंह मोंटी ने सर्वप्रथम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया।
छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सालाना मिलेंगे 12000 रुपये सांसद प्रतिनिधि परविंदर सिंह मोंटी ने प्रदेश में महतारी वंदन योजना लागू होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं कैबिनेट को साधुवाद देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी को छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पूरा करने की प्रतिबद्धता दिखाई बुधवार के हुए कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला लेते हुए प्रदेश में महतारी वंदन योजना को लागू किया है । महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के विवाहित महिलाओं को ₹1000 प्रति माह यानी सालाना ₹12000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी ,शासन की महत्ती योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के निवासी विवाहित महिला जिनकी उम्र 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो जाएगी उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा ,विवाहित महिला के अलावा विधवा ,तलाकशुदा ,परित्यक्ता महिलाओं को भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है । हमारी सरकार ने प्रदेश की जनमानस से जो वादा किया था, उसे पूरा करने के लिए दृढ़संकल्पित है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मोदी गारंटी के कार्यों को लगातार पूरा करते हुए प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को हुए कैबिनेट में लिए गए फैसले का भी सांसद प्रतिनिधि परविंदर सिंह मोंटी एवम पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस कक्कड़,ज्योति बड़वाइक, अनिल यादव, गीता मानिकपुरी,मीना यादव,शुभम परिहार,मोहन साहु,पुजा उज्जवने,कपिल लारिया, धर्मेंद पटेल,रिया साहू,पूजा साहू, घन शयाम साहु आदि कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया है ।


