• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

गुणवत्ता मानकों की अनदेखी नहीं की जायेगी बर्दाश्त – कलेक्टर श्री प्रसाद

by Manish Gautam Chiefeditor
January 31, 2024
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर ने समय-सीमा के प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिये निर्देश

कटनी – जिले मेे कराये जा रहे शासकीय निर्माण कार्याे की गुणवत्ता के मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी, अधिकारी स्वयं फील्ड पर जाकर निर्माण कार्याे का निरीक्षण करें इस दौरान निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करें। उपरोक्त निर्देश कलेक्टर श्री प्रसाद ने सोमवार को आयोजित समय -सीमा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्याे की गुणत्ता संबंधी प्रकरण की समीक्षा के दौरान सी.एम.एच.ओ डॉ आर.के आठ्या को दिये। कलेक्टर श्री प्रसाद ने सी.एम.एच.ओ को संबंधित ठेकेदार एवं नियुक्त इंजीनियर के विरूद्ध नोटिस की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर जिला पंचायत के सी.ई.ओ शिशिर गेमावत, अपर कलेक्टर साधना परस्ते, संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा , एसडीएम प्रदीप मिश्रा, महेश मंडलोई, राकेश चौरसिया, विंकी सिंह उइके सहित जनपद सीईओ, सीएमओ नगरीय निकाय और जिला विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

सोमवार की समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में कलेक्टर ने राष्ट्रीय आयोग, मनवाधिकार आयोग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आयोग, महिला आयोग, ई.ओ डव्ल्यू, बाल संरक्षण आयोग एवं लोकायुक्त के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के जवाब प्रस्तुत करनें के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

कल्याणकारी संस्था एवं छात्रावास योजना के अंतर्गत खाद्यान आवंटन की समीक्षा के दौरान पूर्व माह का खाद्यान दिलानें एवं ऑनलाईन फीडिंग की कार्यवाही पूर्ण करानें हेतु स्कूल शिक्षा केन्द्र एवं खाद्य शाखा को निर्देशित किया गया।

*स्कूल परिसर के अतिक्रमणों की दें विश्लेषण रिपोर्ट*

जिले के शासकीय स्कूल परिसरों के कये गए अतिक्रमणों को हटानें की कृत कार्यवाही की जाकनारी समस्त एस.डी.एम से ली जाकर कलेक्टर श्री प्रसाद नें गूगल शीट अपडेट करनें एवं प्रतिदिन की संख्यात्मक एनालेसस रिपोर्ट प्रस्तुत करनें के निर्देश जिला परियोजना समन्वयक को दिए गए।

*शेष आंगनबाड़ियों में शीध्र करें विद्युत व्यवस्था*

जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में करायी जा रही विद्युत व्यवस्था के संबंध में उर्जा विभाग के अधिकारियों से जानकारी चाहे जानें पर अवगत कराया गया कि 698 आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युतीकरण का कार्य कराया जा चुका चुका है तथा 349 आंगनबाडियों में कार्य कराया जाना शेष है। जिसपर कलेक्टर श्री प्रसाद नें शीध्र ही शेष कार्य पूर्ण कराये जानें हेतु उर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

*अंतर्राज्यीय बस स्टेण्ड निर्माण हेतु करें प्रयास*

कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा यात्रियों की सहूलियत एवं सुगम आवागमन हेतु ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे स्थित रिक्त भूमि पर अंतर्राज्यीय बस स्टेण्ड निर्माण की अग्रिम कार्यवाही करनें एस.डी.एम कटनी को निर्देशित करते हुए शेष भूमि पर लाजिस्टिक हब निर्माण कराये जानें के उद्धेश्य से स्थल का निरीक्षण कर भूमि आवंटन की कार्यवाही करानें के निर्देश महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग को दिए।

*न्यायालयीन प्रकरणों पर करें कार्यवाही*

कलेक्टर श्री प्रसाद ने बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित न्यायालयीन प्रकरणों एवं राजस्व मामलों के लंबित प्रकरणों पर जवाबदावा प्रस्तुत करनें के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान लंबित न्यायालयीन अवमानना के प्रकरणों पर भी गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक के दौरान पी.एम.विश्वकर्मा योजना अंतर्गत 13 फरवारी को नगर निगम कार्यालय में सेमिनार सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जानें, कोटवारों के पदों की पूर्ति हेतु शासन स्तर पर पत्राचार करनें, असंगठित क्षेत्र के निर्माण श्रमिकों के लिए विश्राम शालाओं का निर्माण करानें हेतु स्थल चयन की कार्यवाही भोजन एवं स्वच्छ पानी की व्यवस्था सुविधा उपलब्ध करानें, आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम हेतु एबीपी फैलो की नियुक्ति एवं उनके डिजिटल नोटपैड क्रय करनें तथा सुरक्षा की दृष्टि से खुले बोरवेल एवं खुली खदानों पर आवश्यक कार्यवाही करनें के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों दिए गए। इस दौरान जिला अधिकारियों की मौजूदगी रही।
Jansampark Madhya Pradesh

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

रात्रि 10 बजे के बाद किसी भी प्रकार के लाउडस्पीकर ना बजे, इसकी सख्त मॉनीटरिंग करें।  कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने समस्त राजस्व अधिकारियों को दिये VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d