MPNEWSCAST
कटनी – विजय मर्चेन्ट ट्राफी के अंडर 16 क्रिक्रेट स्पर्धा में अपने बालिंग का हुनर दिखाने वाले कटनी जिले के शिवाजी नगर निवासी सुमित आरख नें बुधवार को कलेक्टर श्री अवि प्रसाद से सौजन्य भेंट की । इस अवसर पर कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने सुमित को उनकी वर्तमान उपलब्धियों के लिए बधाई शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान समित के पिता श्री गणेश आरख भी मौाजूद रहे। सुमित आरख के पिता श्री गणेश आरख प्राथमिक शाला कूडो में शिक्षक पद पर पदस्थ है। सुमित आरख लेग स्पिन बॉलर है।
Jansampark Madhya Pradesh
