सँवाददाता -महेन्द्र शर्मा बन्टी
डोंगरगढ़ – नगर पालिका कर्मचारियों की 4 माह की वेतन रुकने से हो रही आर्थिक परेशानी के कारण नपा परिषद डोंगरगढ़ के नियमित व अनियमित सफाई कमचारियो ने अपने रुके हुए वेतन व हो रही आर्थिक परेशानियों का हवाला देते हुए शासन प्रशासन से गुहार लगाते हुए धरना स्थल पर सामूहिक रूप से मौन प्रदर्शन किया जा रहा था वही प्रदर्शन के दूसरे दिन ही सफाई कर्मचारियों का दो माह का वेतन मिलने व बाकी 15 दिन में मिल जाने के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्ति की घोषणा की। इस अवसर पर सीएमओ कुलदीप झा ने मीडिया के समक्ष बताया कि प्लेसमेंट सफाई कर्मचारियो को 01 माह का व नियमित कर्मचारियो को दो माह का वेतन दिया जायेगा व बाकी का वेतन 15 फरवरी तक करवाने का प्रयास करूँगा। विधायक व पूर्व नपाध्यक्ष ने दिया समर्थन। सफाई कर्मचारियों के
रुके हुए वेतन व उनके परिवार में हो रही आर्थिक परेशानियों के कारण डोंगरगढ़ इतिहास में पहली बार धरना प्रदर्शन की समस्या को सुलझाने के लिए राजनेताओ की भूमिका अहम रही जिसमें डोंगरगढ़ विधायिका हर्षिता स्वामी बघेल व पूर्व नपाध्यक्ष तरुण हत्थेल ने समस्या से अवगत कराते हुए अपने स्तर पर उपर तक पहुँचाया व हड़ताल समाप्त कराने में योगदान दिया सभी सफाईकर्मियों ने आभार व्यक्त किया है ।डोंगरगढ़ सफाई यूनियन ट्रेड के सदस्य सहित नपा के नियमित व अनियमित सफाई कर्मचारियों ने राजनेताओ सहित प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी साथियों का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा है कि वेतन विसंगति की लड़ाई में साथ देने वाले सभी को आभार व धन्यवाद।
इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष तरुण हत्थेल, सीएमओ कुलदीप झा सहित यूनियन के अध्यक्ष नरेश करसे, संजीव बक्सरे शुभम परिहार मयूर हत्थेल मनोज कुमार, संजय हत्थेल विनोद करसे, रेशमा, , विक्रम, कृष्णा, सुखदेव, राजीव गुप्ता, रामखिलावन, सीमा, माया बाई, चतुर, राजेभ सिन्हा, राजश्री, सुरेश रगडे, अनिता बाई वर्मा, देवीचंद निषाद, गणेश, शेखर, मनोज रगड़ें भारतीय परिहार , प्रकाश रगड़ें, सुधीर बघेल दौलत समुन्द्रे घनश्याम, प्रीतम समुंद्रे, गोविंद, माखन, रामरतन, महेंद्र पांडे, सुमित, विजय करसे शक्ति रोहित लीलाधर करन देवीचंद निषाद सुरेश, सुनील डकहा अरविंद चंदाबाई रत्ना बाई आदि उपस्थित थे।
