रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशन में देर रात प्रशासन की संयुक्त टीम ने फिर विभिन्न खदानों पर छापामार कार्यवाही की। आज रात की कार्यवाही में आरटीओ निशा चौहान ,जिला खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम, ट्रैफिक डीएसपी संतोष मिश्रा, यातायात टी आई ऊषा मरावी सहित टीम ने आज केसला सुखतवा की विभिन्न खदान क्षेत्र में कार्यवाही की गई। इस दौरान उन्हें दो डंपर बिना ईटीपी के पाए गए जिसमें एक गिट्टी का और दूसरा भसुआ का पाया गया। एक दिन पूर्व भी प्रशासन की कार्यवाही के बाद से माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है अधिकांश खदानों से अब माफियाओं ने अपने वाहन और साजू सामान हटा लिए हैं। फिलहाल ट्रैक्टर ट्रोलियो का सहारा रेत माफिया ले रहे हैं जिस पर भी अब प्रशासन बड़ी कार्रवाई करेगा? उक्त परिवहन करते पकड़ाए दो बिना ई टी पी गिट्टी और भसुवा के डंफर केसला सुखतवा में पाए गए। दोनो बिना ई टी पी के पकड़ाए डम्फर को पथरोटा थाने की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है। अवगत हो कि केसला सुखतवा तहसील इटारसी के अंतर्गत आने वाला ग्रामीण क्षेत्र में बड़े स्तर पर मिट्टी और मौरम का अवैध खदाने संचालित होती हैं ,यहां पर भी कई रसूखदार मिट्टी और मौरम माफिया भी सक्रिय है जिस पर प्रशासन को ध्यान देना होगा जिससे शासन को प्रतिदिन लाखों के राजस्व की हानि होती हैं।फिलहाल जांच जारी है।
