कटनी। निगमायुक्त द्वारा नगर निगम कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन धारणकर अधिकारी कर्मचारियों को श्रृद्धांजली दिलायी गयी।
निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा आज दिनांक 30 जनवरी को प्रातः 11 बजे भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में सायरन बजाकर दो मिनट का मौन रखकर अधिकारी कर्मचारियों को श्रृद्धांजली दिलाई गई। तत्पश्चात पुनः सायरन बजाकर नगरपालिक निगम कटनी के सभी अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने कर्तव्य पर उपस्थित हुये।
