कटनी।। वित्तीय वर्ष 2023 24 समाप्ति की ओर है निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति एवं आम नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम स्थित कंप्यूटर कक्ष के अलावा आज 30 जनवरी को गोल बाजार में दुकान किराया एवं संपत्तिकर वसूली हेतु शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया, जिसमें 32 रसीदों के माध्यम से दुकान किराया एवं संपत्तिकर राशि रूपये 163986 जमा कराया गया। इसी क्रम अनुसार 31 जनवरी को बिलैया तलैया में दुकान किराया एवं संपत्तिकर वसूली का शिविर लगाया जावेगा। निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा सभी दुकानदारों से अपील की है कि नगर निगम द्वारा लगाए जा रहे शिविर में नगर निगम स्वामित्व के दुकानों का किराया एवं संपत्तिकर जमा कर अपना बहुमूल्य समय बचाकर नगर विकास में सहभागी बनें। तथा नगर निगम द्वारा की जाने वाली अप्रिय कार्यवाही से बचें।
