• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश डिंडोरी

पुलिस टीम ने 24 घंटे मे SDM के मार्डर का खुलासा किया किन साबूतों के अधार पर पकड़ा

by Manish Gautam Chiefeditor
January 30, 2024
in डिंडोरी
0
पुलिस टीम ने 24 घंटे मे SDM के मार्डर का खुलासा किया किन साबूतों के अधार पर पकड़ा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

डिंडोरी जिले के शाहपुरा में महिला एसडीएम निशा नापित शर्मा के कथित मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने वारदात के महज 24 घंटों के अंदर ही सुलझा लिया है। पुलिस ने महिला एसडीएम की हत्या के आरोप में उनके पति मनीष शर्मा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बेडशीट, तकिया और वॉशिंग मशीन में पड़े निशा शर्मा के कपड़ों की मदद से इस मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व किया है। मनीष ने निशा द्वारा सर्विस बुक, बीमा और बैंक रिकॉर्ड में नॉमिनी नहीं बनाने पर उनकी हत्या कर दी थी।

जानकारी के अनुसार, रविवार को मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के शाहपुरा में एसडीएम निशा शर्मा की अचानक हुई संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। हालांकि, बाद में यह पूरा मामला एसडीएम के पति मनीष द्वारा रची गई हत्या का निकला, जिसे पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

मनीष ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि निशा की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी और इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। हालांकि, एसडीएम का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि निशा की मौत करीब चार-पांच घंटे पहले ही हो चुकी थी।

संदिग्ध मौत का मामला होने पर पुलिस द्वारा घर की तलाशी के दौरान पुलिस और फॉरेंसिक टीम को एक बेडशीट, तकिया और वॉशिंग मशीन में निशा के कपड़े मिले। इससे पुलिस को संदेह हुआ कि कुछ तो गड़बड़ है। पुलिस ने फिर मनीष को पूछताछ के लिए बुलाया और उससे वॉशिंग मशीन में मिले सामान के बारे में सख्ती से पूछताछ की। आखिरकार मनीष ने तकिए से मुंह दबाकर अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

हत्या के सबूत मिटाने के लिए मनीष ने निशा के खून से सने कपड़े, तकिया और बेडशीट को वॉशिंग मशीन में धो दिया था। उसने उन्हें सुखाकर वहीं छोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि मनीष अपनी पत्नी को पास के अस्पताल ले जाने से पहले छह घंटे तक उनकी लाश के पास बैठा रहा। पुलिस ने इस संबंध में आईपीसी की धारा 302, 304 बी और 201 के तहत एफआईआर दर्ज कर मनीष को गिरफ्तार कर लिया।

साढ़े तीन साल पहले हुई थी शादी

पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि निशा नापित (51) और प्रॉपर्टी डीलर मनीष शर्मा (45) ने एक ऑनलाइन मैरिज पोर्टल के माध्यम से संपर्क में आने के बाद सितंबर 2020 में शादी कर ली थी। हालांकि, अक्सर उन दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था क्योंकि निशा ने अपनी सर्विस बुक, बीमा और बैंक रिकॉर्ड में मनीष को नॉमिनी नहीं बनाया था। मनीष के बार-बार कहने के बावजूद निशा नहीं मान रही थीं।

एसपी अखिल पटेल ने कहा कि हमारी जांच और मौके से मिले सुरागों के आधार पर हमने मनीष शर्मा से पूछताछ की और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर हत्या, दहेज से संबंधित मौत, सबूत नष्ट करने और अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया है।

पीटीआई के मुताबिक, पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मुकेश श्रीवास्तव ने इस हत्या की गुत्थी 24 घंटे के अंदर सुलझा देने के लिए जांच टीम की प्रशंसा की और 20000 रुपये के इनाम की घोषणा की।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बलात्कार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

बलात्कार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.