• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने किया मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा कर बी.एल.ओ को दिए निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
January 29, 2024
in कटनी
0
संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने किया मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण  मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा कर बी.एल.ओ को दिए निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी ( 29 जनवरी ) – बी.एल.ओ का कार्य मतदाता सूची मे नाम जोड़ने एवं काटने तक ही सीमित नहीं है, अपितु मतदान का प्रतिशत बढानें हेतु सार्थक प्रयास करना है। मतदान का प्रतिशत बढानें हेतु बी.एल.ओ अपने मोबाईल फोन पर ग्रुप तैयार करें तथा मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करें, इस हेतु मतदाता जागरूकता गतिवधियों का भी आयोजन करना आपका दायित्व है। उक्त निर्देश संभागायुक्त श्री अभय वर्मा द्वारा सोमवार को विधानसभा गुलवारा एवं गनियारी मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान बी.एल.ओ को दिए गये।

            आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए रोल प्रेक्षक एवं संभागायुक्त जबलपुर श्री अभय वर्मा एवं कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा सोमवार को कटनी जिले के विधानसभा मुडवारा के शासकीय प्राथमिक शाला गुलवारा के मतदान केन्द्र क्रमांक 259 , 260 तथा शासकीय प्राथमिक शाला गनियारी के मतदान केन्द्र क्रमांक 258 का निरीक्षण किया। इस दौरान विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान मतदान केन्द्र में वोटिंग का प्रतिशत एवं दिव्यांग मतदाताओं की जानकारी ली जाकर मतदान केन्द्रों के ई.पी.रेशो एवं जेंडर रेशो की की बी.एल.ओ. से जानकारी ली साथ ही मतदान का प्रतिशत बढानें हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन हेतु फार्म 6, 7 एवं 8 में प्राप्त आवेदनों पर बीएलओ द्वारा की गई कार्यवाही एवं बी.एल.ए के संबंध में जानकारी ली गई। रोल प्रेक्षक श्री वर्मा द्वारा बी.एल.ओ रजिस्टर का अवलोकन कर आधार नंबर एवं मोबाईल नंबर अपडेट करनें तथा बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाता सूची से सर्वे कर छूटे हुए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने तथा दोहरी प्रविष्टि एवं मृत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटने की कार्यवाही कर  मतदाता सूची को शत – प्रतिशत त्रुटि रहित बनाये जानें के निर्देश बी.एल.ओ मुन्नालाल कोल एवं प्रकाश निगम को दिए।

            निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्रों मंे फर्नीचर, प्रकाश, पेयजल व्यवस्था, रेम्प प्रवेश एवं निकासी द्वार सहित मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली जाकर समस्त व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए।

            निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी कटनी प्रदीप कुमार मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी बहोरीबंद राकेश चौरसिया, तहसीलदार आशीष अग्रवाल सहित स्थानीय सचिव, सुपरवाईजर की मौजूदगी रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
राजस्व महाअभियानः अब तक 43 हजार से अधिक राजस्व प्रकरण निपटे

राजस्व महाअभियानः अब तक 43 हजार से अधिक राजस्व प्रकरण निपटे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d