सिलौडी निवासी अंकिता बर्मन ने पीएससी पास कर नगर पालिका मुख्य कार्यपालन का पद प्राप्त किया । पिछले दिनों मुख्यमंत्री जी ने नैनपुर का नियुक्ति पत्र भी दिया ।आज बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने सिलौड़ी में अंकिता बर्मन के निज निवास पहुँचकर अंकिता बर्मन का सम्मान किया साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया । सिलौडी सरपंच पंचो संतोष कुमार ने विधायक जी स्वागत किया । अंकिता बर्मन सिलौड़ी सरपंच एवँ जनशिक्षक संतोष बर्मन की बड़ी बेटी है । इस दौरान चौकी प्रभारी सीता राम बाग़री, मोती हल्दकार ,अजय सिंह की उपस्थिति रही है ।


