जबलपुर 30 जनवरी का दिन महाकौशल अंचल के लिए ऐतिहासिक दिन होगा जब केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी बड़ी सौगात के रूप में 2367 करोड़ रुपए की नौ योजनाओं को हरी झंडी देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी आएंगे। वेटरनरी कालेज मैदान में होने वाले समारोह में कई केंद्रीय मंत्री, एवं अन्य मंत्री भी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के समय मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिए जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के कार्यक्रम में आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने घर-घर और दुकानों पर जाकर आमंत्रण पत्र का वितरण करवाया जा रहा है इस कार्य की प्रशंसा जनमानस द्वारा की जा रही है


