रिपोर्टर प्रिया दुबे
– विधानसभा बहोरीबंद की तहसील स्लीमनाबाद के नागरिकों के लिए रविवार का दिन अपार खुशियों भरा रहा। खजुराहो सांसद श्री व्ही.डी शर्मा द्वारा रविवार को स्लीमनाबाद में 5 करोड 73 लाख की लागत से निर्मित 30 बिस्तरों वाले आधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य भवन का लोकार्पण किया गया। इस दौरान विधायक विजयराघवगढ़ श्री संजय सत्येन्द्र पाठक, विधायक बहोरीबंद श्री प्रणय प्रभात पाण्डेय सहित कलेक्टर श्री अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, जिला पंचायत सी.ई.ओ शिशिर गेमावत, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला योजना समिति सदस्य दीपक टंडन सोनी मौजूद रहे।
लोकार्पण समारोह के अवसर पर श्री शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे है कि किसी भी गरीब को अब पैसों के अभाव में अपना इलज कराने से वंचित नहीं होना पडेगा। प्रत्येक गरीब व्यक्ति अपना बेहतर से बेहतर इलाज करा सके इस हेतु सरकार द्वारा विभिन्न योजनांए प्रारंभ की गई है।आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदान किये गए आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रूपये तक का इलाज निःशुल्क हो रहा है। इन शासकीय योजनाओं के माध्यम से अब गरीब व्यक्ति अपना अच्छे से अच्छा उपचार आसानी से करा रहा है, पैसों के अभाव में उसे भटकना नहीं पड रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास कार्याे का सिलसिला अनवरत जारी है। शासन द्वारा गरीब के जीवन बदलनें के साथ उन्हंे बेहतर सुविधांए मुहैया कराने का कार्य निरंतर जारी है।


