रिपोर्टर सीमा कैथवास
पंचायत एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने श्री श्री 1008 श्री गौरी शंकर महाराज की सचेत समाधि पर लगाया टिक्कड़ का भोग…
नर्मदापुरम । श्री श्री 1008 श्री गौरी शंकर महाराज की खोकसर के नर्मदा तट पर स्थित सचेत समाधि पर पंचायत एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने खुद टिक्कड़ बनाकर पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल के साथ भोग लगाया । समाधि में पूजा अर्चना के दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रेम शंकर वर्मा, नर्मदापुरम के विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा, जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्रीय जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे,भाजपा नेता पीयूष शर्मा समेत क्षेत्र के सरपंच एवं मंत्री जी के पारिवारिक मित्र मौजूद रहे। पंचायत एवं श्रम मंत्री श्री पटेल ने कहा कि खोकसर के नर्मदा तट पर स्थित 1008 श्री श्री गोरीशंकर महाराज जी की सचेत समाधि नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिए प्रेरणादायी है, उन्होंने कहा कि मुझे महाराज जी की समाधि पर आकर अद्भुत शांति मिलती है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मैं महाराज जी की समाधि पर टिक्कड़ बनाकर भोग लगाने आता हूं। मैं हमेशा इस समाधि पर आता हूं और पूजा अर्चना कर भोगपुर शादी ग्रहण करता हूं। 
पंचायत एवं गांव बने आत्मनिर्भर-
पंचायत पंचायत एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने इससे पहले गुनौरा में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गांव एवं पंचायत को आत्मनिर्भर होने की जरूरत है, गांव की समस्या गांव में ही हल होनी चाहिए । न्याय के लिए अदालत या थाने का दरवाजा खटखटाने की जरूरत नहीं है। जिस गांव में नल एवं जल की निकासी की व्यवस्था नहीं है उसका विकास हमेशा अधूरा रहेगा उन्होंने कहा कि हर बात के लिए सरकार पर निर्भर रहना ठीक नहीं है अब ग्राम वासियों को अपनी सोच बदलनी होगी । खास तौर से जनप्रतिनिधियों से कहा कि वह योजना बनाकर कम करें । इससे पहले इटारसी से रवाना होने के बाद कई गांव में पंचायत एवं श्रम मंत्री का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।


