• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

नगर पालिका में जनता से टैक्स वसूली राशि में हेराफेरी के गंभीर मामले पर जांच के आदेश से मचा हड़कंप,मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ नवनीत पांडे ने नियुक्त किया जांच अधिकारी, लपेटे में आ सकते हैं कई कर्मचारी..!

by Manish Gautam Chiefeditor
January 28, 2024
in नर्मदापुरम
0
नगर पालिका में जनता से टैक्स वसूली राशि में हेराफेरी के गंभीर मामले पर जांच के आदेश से मचा हड़कंप,मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ नवनीत पांडे ने नियुक्त किया जांच अधिकारी, लपेटे में आ सकते हैं कई कर्मचारी..!
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

मामले को दबाने के लिए भारी दबाव की चर्चाए,राजस्व शाखा से जारी रसीदों और राजस्व रिकॉर्ड में हेरा फेरी कर गबन का गंभीर मामला…?

नर्मदापुरम । संभाग मुख्यालय की नगर पालिका नर्मदापुरम निरंतर विवादों में चली आ रही है, यहां होने वाले भ्रष्टाचार पर भी जनप्रतिनिधियों का अंकुश नहीं लग पा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना का भ्रष्टाचार का मामला आज भी फाइलों में लंबित है। पार्षद पतियों सहित रिश्तेदारों द्वारा ठेकेदारी की एक प्रथा नगर पालिका में चल रही है। शहर में सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमणकारियों को नगर पालिका से संपत्ति कर की रसीद उपलब्ध कराने का खेल तो काफी समय से चल रहा है, जिसमें राजस्व शाखा से जुड़े कर्मचारी अपनी बल्ले बल्ले कर रहे हैं, परंतु राजनीतिक दबाव के चलते अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है सिर्फ जांच और निर्देश तक सीमित रही है। अब भ्रष्टाचार का एक नया गंभीर मामला सामने आया है जिसके बाद से नगर पालिका के जवाबदार कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार राजस्व रिकार्ड सहित संपत्ति कर की रसीदों के मामले में हुए भारी भ्रष्टाचार और गबन संबंधी गंभीर शिकायत नगर पालिका के ही किसी राजस्व कर्मचारी द्वारा मय दस्तावेजों के की गई है, जिसके बाद से नगर पालिका में बवाल मच गया है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका सीएमओ नवनीत पांडे ने उक्त मामले में जांच कमेटी बनाकर सहायक लेखा अधिकारी देवेंद्र सिंह बघेल को जांच अधिकारी नियुक्त किया है और उन्हें 15 दिवस में जांच कर प्रतिवेदन देने को कहा है। जिसमें इस बात का भी खुलासा किया गया है की शिकायत के अनुसार नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम की राजस्व शाखा से जारी रसीद बुक से काटी गई रसीदों एवं राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी कर बड़ी आर्थिक अनियमितता से गबन किया गया है। नगर पालिका के राजस्व शाखा के जवाबदार कर्मचारियो द्वारा काटी गई रसीद,कंप्यूटर शाखा से जारी की गई संपत्ति कर की रसीदों सहित निकाय में उक्त राशि को जमा करने के संबंध में पूरा खेल हुआ है। सूत्रों की माने तो खेल इस प्रकार होता है कि उपभोगता से राशि लेकर रसीद में जो अमाउंट भर कर दिया जाता है, वह निकाय के खाते में जमा ही नहीं होता है वहीं पूरा खेल होता है? अब पूरे मामले को दबाने के लिए भारी दबाव की बात भी चर्चाओं में आ रही है यदि सही तरीके से जांच होती है तो कई चेहरे बेनकाब हो सकते हैं…? अवगत हो कि गत वर्ष पूर्व कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में हुई जांच के दौरान शासकीय भूमियों पर अतिक्रमण कार्यों के कब्जे से संपत्ति कर की रसीद भी पाई गई थी तब नगर पालिका के कथित कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर बड़े गंभीर सवाल उठे थे कि नौगजा तालाब की जगह पर और सुधार न्यास कॉलोनी में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कारियो को कैसे संपत्तिकर की रसीद दी गई ? अमानत में ख्यानत के इस गंभीर मामले में सीएमओ नवनीत पांडे द्वारा जुलाई 2023 में राजस्व अधिकारी कर्मचारियों की विभागीय बैठक के दौरान कुछ कर्मचारियों को नोटिस भी दिए थे और मामले में जांच के आदेश भी दिए थे। परंतु नेतागिरी और राजनेतिक रसूखदार के भारी दबाव के चलते बाद में इस गंभीर मामले को दबा दिया गया। वही ताजुब की बात यह है कि इस गंभीर विषय पर परिषद ने भी कोई आवाज नहीं उठाई? फिलहाल राजस्व शाखा द्वारा जारी रसीद और राजस्व रिकॉर्ड में हेरा फेरी के गबन के मामले में जांच के दिए गए आदेश के बाद नगर पालिका में हड़कंप मच गया है और कर्मचारी एक दूसरे की कमजोरी को निकालने में जुट गए हैं। जिससे मामले को दबाया जा सके। पूरे मामले को लेकर सीएमओ नवनीत पांडे ने बताया कि राजस्व शाखा द्वारा जारी रसीद गड्डियों एवं राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी कर गबन संबंधी गंभीर शिकायत आई है। जिसके लिए जांच के आदेश दिए गए हैं, सहायक लेखा अधिकारी देवेंद्र सिंह बघेल को जांच अधिकारी बनाया गया है। जिन्हें 15 दिवस में अपना जॉच प्रतिवेदन प्रस्तुत करना है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
शहीदों के बलिदान को निरर्थक न होने दें : मीडिया प्रभारी श्री सोनी

शहीदों के बलिदान को निरर्थक न होने दें : मीडिया प्रभारी श्री सोनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d